Advertising
Home Breaking News Hindi पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई पर, इंदौर-भोपाल समेत देश के कई शहरों...
Advertising
<

पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई पर, इंदौर-भोपाल समेत देश के कई शहरों में 100 के पार हुआ पेट्रोल

104
पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई पर, इंदौर-भोपाल समेत देश के कई शहरों में 100 के पार हुआ पेट्रोल


पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई पर, इंदौर-भोपाल समेत देश के कई शहरों में 100 के पार हुआ पेट्रोल

Petrol Diesel Price Today 16th May 2021: तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के रेट में एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के दाम आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर (103.52) , मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, रीवा, अनूपपुर और महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 92.58 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी 27 पैसे प्रति लीटर की छलांग लगा कर 83.22 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। पांच राज्यों के चुनाव के बाद रुक-रुक कर 10 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.21 पैसे व डीजल  2.49 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर

डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 103.52 95.99
अनूपपुर 103.21 93.98
रीवा 102.85 93.65
परभणी 100.01 90.12
इंदौर 100.7 91.69
भोपाल 100.63 91.59
जयपुर 99.02 91.86
पुणे 98.51 88.66
पटना 94.89 88.46
दिल्ली 92.58 83.22
मुंबई 98.88 90.4
चेन्नई 94.34 88.07
कोलकाता 92.67 86.06
रांची 89.57 87.9
बेंगलुरु 95.66 88.22
पटना 94.89 88.46
चंडीगढ़ 89.05 82.89
लखनऊ 90.37 83.6

स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

Advertising

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

 



Source link

Advertising