इस कंपनी की कारों पर 40 हजार तक की बचत, कीमत सिर्फ 3.83 लाख से शुरू h3>
कोविड-19 से देश में ऑटोमोबाइल की बिक्री भी प्रभावित हुई है। अप्रैल 2021 में पैसेंजर कार बाजार में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। महामारी के कारण कई ग्राहकों ने नई कार लेने का फैसला भी टाल दिया है। यही वजह है कि कार निर्माता कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। कारों पर डिस्काउंट ऑफर करने वाली लेटेस्ट कंपनी Datsun है। ग्राहकों के पास कंपनी की Redi-Go, Go, और Go Plus गाड़ियों को सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं डैटसन के मई 2021 ऑफर के बारे में-
Datsun Redi-Go
डैटसन रेडी-गो कंपनी की एंट्री लेवल कार है। इसकी कीमत 3.83 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। इस कार पर 35 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी रेडी-गो पर 20 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का एडिशनल बोनस ऑफर कर रही है। इसमें दो पेट्रोल इंजन: 0.8-लीटर (54PS/72Nm) और 1.0 लीटर (69PS/91Nm) मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: ₹7 लाख से कम में चाहिए सब-कॉम्पैक्ट SUV? दमदार फीचर्स वाली ये गाड़ियां हैं बेस्ट
Datsun Go
डैटसन गो हैचबैक कार पर ग्राहकों को कुल 40 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें 20 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट और 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसकी कीमत 4.02 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। कार में 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: Tiago से Nexon तक, Tata की गाड़ियों पर भारी बचत, 65,000 तक की छूट
Advertising
Datsun Go Plus
यह देश की सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियों में से एक है। इसकी कीमत 4.25 लाख रुपये से 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। इस गाड़ी पर ग्राहक 40 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। इसमें 20 हजार रुपये तक का कैश बेनिफिट और 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। डैटसन गो की तरह इसमें भी 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है।