नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) हमेशा अपने मस्तमौला स्वभाव के कारण लोगों का दिल जीत लेती हैं. वह एक स्टार होने के बाद भी अपने परिवार के संग काफी समय बिताती हैं. उनका हर वेकेशन अपनी मां और भाई के साथ होता है. अब एक बार फिर से सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के संग कश्मीर की वादियों में एंजॉय कर रही हैं. जहां उन्होंने एक फनी रिपोर्टिंग वाला वीडियो शेयर किया है.
मां अमृता दिखीं बेहाल
इस वीडियो की शुरुआत में सारा एक रोप-वे में बैठी नजर आ रही हैं. उनके पीछे स्नो-फॉल का नजारा काफी खूबसूरत दिख रहा है. लेकिन सारा को यहां मस्ती सूझती है और अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शूट करने लगती हैं. यहां सारा के साथ मां अमृता सिंह भी दिख रही हैं. अमृता काफी डरी हुई नजर आ रहीं हैं. अपनी मां के डर पर भी सारा चुटकी लेने से बाज नहीं आतीं. देखिए ये VIDEO…
ऐसी थी सारा की मजेदार एंकरिंग
इस मजेदार वीडियो में सारा की एंकरिंग बड़ी जबर्दस्त है. वह बोलतीं हैं, ‘नमस्ते दर्शकों, जैसा कि आप देख सकते हैं बाहर बर्फ पड़ रही है किंतु हमारी माता श्री हमारे साथ गंडोला (रोप-वे) पर चढ़ रही हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं वो थोड़ी डर रही है किंतु वो कॉन्स्टेंट प्रयत्न कर रही है.’ सारा की ये हिंग्लिश उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. उनके फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं.
स्नो स्कूटर की राइड भी ली
इस वीडियो के अंत में हम देख सकते हैं कि सारा और अमृता चोटी पर पहुंच चुके हैं. जहां दोनों बर्फ से बिछी चादर पर स्नो स्कूटर से राइड के लिए तैयार दिख रही हैं.
भाई के साथ भी शेयर की तस्वीरें
आपको याद दिला दें कि इससे पहले भी सारा ने इस ट्रिप से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वह भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के संग पोज देती नजर आ रही हैं.

