Anupamaa Written Update: शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, अनुपमा और वनराज होंगे साथ-साथ?

373
Anupamaa Written Update: शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, अनुपमा और वनराज होंगे साथ-साथ?

नई दिल्ली: इन दिनों छोटे पर्दे के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में होली का रंगा चढ़ा हुआ था, लेकिन अब शो में होली बीतने के सात एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो में एक बार फिर से रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के बीच नजदीकियां बढ़ने वाली हैं. ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि क्या बढ़ती नजदीकियों के चलते दोनों एक दूसरे से अलग होने के फैसले से पीछे हट जाएंगे.

इसी सवाल का जवाब आज के एपिसोड में मिलने वाला है. ये देखने वाली बात होगी कि क्या सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) यानी वनराज, रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) यानी ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को दोबारा अपनाएंगे? क्या काव्या को वनराज के दिल में जगह नहीं मिलेगी? वैसे इन सवालों को देखते हुए हम आपके लिए अपडेट लेकर आए हैं.

दोनों बिताएंगे यादगार लंहा 

दरअसल, रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ में शाह हाउस में होली का जश्न खत्म हो चुका है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और वनराज के तलाक को अब कुछ ही दिन बचे हैं और कोर्ट जाते समय दोनों साथ में यादगार लंहा बिताएंगे.

घर में आया कोर्ट का नोटिस

ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी, क्या दोनों अपना फैसला बदल लेंगे या फिर पहले कि तरह ही तलाक लेने की बात पर डटे रहेंगे. फिलहाल, अब तक शो में दिखाया गया कि होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. त्योहार की धूम खत्म होते ही कोर्ट का एक नोटिस पहुंचता है. इस नोटिस में लिखा होता है कि वनराज और अनुपमा को जल्द ही कोर्ट में पेश होना होगा. नोटिस देखकर अनुपमा (Anupamaa) को धक्का लगता है क्योंकि इसी के साथ ही साथ उसे अपने ससुराल और बच्चों को भी छोड़ना पड़ेगा.

वनराज को होगा अहसास

इसी दौरान वनराज को भी अहसास होगा कि ये रिश्ता खत्म करना आसान नहीं है, क्योंकि वनराज और अनुपमा (Anupamaa) को अच्छे से पता है कि इस रिश्ते के खत्म होते ही सब कुछ बिखर जाएगा. इसी बीच काव्या अपना अगला दांव खेलती नजर आ रही है. काव्या जल्द से जल्द दोनों को अलग करने की तैयारी में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: क्या कोरोनावायरस वैक्सीन पालतू जानवरों के लिए भी बन गया है?

Source link