Taapsee Pannu ने लगाया ऐसा शॉट, अनुभव सिन्हा बोले- ‘Shabaash Mithu’

184
Taapsee Pannu ने लगाया ऐसा शॉट, अनुभव सिन्हा बोले- ‘Shabaash Mithu’


नई दिल्ली: अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने आगामी फिल्म ‘शाबाश मिठू’ (Shabaash Mithu) में अपनी भूमिका के लिए क्रिकेट अभ्यास का एक स्नैपशॉट साझा किया है. यह फिल्म भारतीय महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है.

तापसी पन्नू  ने पोस्ट की फोटो

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक शॉट खेलती हुई नजर आ रही हैं. तस्वीर साझा करते हुए तापसी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘डाउन द लाइन.’

अनुभव और तापसी की मजेदार चैट

इस पर फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘अब इंडिया खेलेगी क्या?’ इस पर तापसी ने उत्तर देते हुए लिखा, ‘सर इंडिया के लिए तो खेल रही हूं कबसे. बस क्षेत्र अलग है.’

राहुल ढोलकिया हैं डायरेक्टर

प्रिया अवान द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं. ‘शाबाश मिठू’ का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा किया गया है.

इन फिल्मों में नजर आएंगी तापसी

अगले कुछ महीनों में तापसी ‘लूप लपेटा’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘दोबारा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी. बता दें कि हाल ही में तापसी को बेस्ट फीमेल एक्टर कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.  

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut को इस शो की वजह से मिली ‘थलाइवी’,  फिर लगाई Karan Johar की क्लास

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 





Source link