नई दिल्ली: फिल्म जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर के 93वें अकेडमी अवॉर्ड्स (Ninety Third Oscar Awards) का आयोजन होने वाला है. ऑस्कर को पाने के लिए दुनिया के एक्टर प्रोड्यूसर साल भर फिल्मों पर मेहनत करते हैं. वहीं अब इसे लेकर ट्विटर पर जंग छिड़ गई है. ग्लोबल आयकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जॉनस (Nick Jonas) ने ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन (Ninety Third Oscar nomination) की घोषणा की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने दोनों की योग्यता पर सवाल उठाए हैं.
Priyanka Chopra पर उठाए सवाल
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जॉनस ने ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन की घोषणा की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार पीटर फॉर्ड (Peter Ford) ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वह इस तरह की बड़ी घोषणा करने के योग्य हैं? पत्रकार पीटर फॉर्ड ने ट्वीट कर कहा, ‘इन दोनों के लिए कोई अनादर नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि फिल्मों में उनका योगदान उन्हें ऑस्कर के नामांकन की घोषणा करने के योग्य बनाता है.’ इस ट्वीट को बाद में उन्होंने हटा दिया है.
Priyanka Chopra ने दिया करारा जवाब
इसका करारा जवाब देते हुए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ट्वीट किया. प्रियंका ने ट्वीट में अपनी 60 प्लस फिल्मों की लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘योग्यता के सवाल पर आपके विचारों को सुनना पसंद करेंगे. यहां मेरी 60+ फिल्म्स क्रेडेंशियल (Priyanka Chopra Sixty Film) आपके विशेष विचार के लिए साझा की गई हैं.
Would love your thoughts on what qualifies someone. Here are my 60+ film credentials for your adept consideration @mrpford https://t.co/8TY2sw1dKb pic.twitter.com/T8DnQbtXZG
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 16, 2021
फैंस ने पीसी (Priyanka Chopra) को दी शाबाशी
इसके बाद फैंस ने पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जर्नलिस्ट को ऐसे क्विर्की जवाब देने पर उनकी काफी तारीफ की. बता दें, जर्नलिस्ट पीटर फॉर्ड के ट्विटर पर 18 हजार फॉलोवर्स हैं और वह मनोरंजन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले पत्रकार हैं.
Priyanka Chopra का अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले के तौर पर नामांकन
आने वाले ऑस्कर के 93वें अकेडमी अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनकी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले के तौर पर नामांकन मिला है. गौरतलब है कि ऑस्कर के 93वें अकेडमी अवॉर्ड की घोषणा एक्टर-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और सिंगर निक जॉनस (Nick Jonas) ने 15 मार्च को की थी, जिसमें फिल्म जगत की 23 कैटेगरी को रखा गया है.
ये भी पढ़ें: ‘जॉन’ की होगी जॉन से लड़ाई! न हों हैरान, देखें सत्यमेव जयते 2 का पोस्टर

