Advertising
Home Breaking News Hindi शरद पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हुए PC Chacko, हाल...
Advertising
<

शरद पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हुए PC Chacko, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का ‘हाथ’

117
शरद पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हुए PC Chacko, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का ‘हाथ’


नई दिल्ली/कोच्चि: केरल में होने जा रहे विधान सभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस नेता पीसी चाको (PC Chacko) ने शरद पवार (Sharad Pawar) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ज्वॉइन कर ली है. बता दें कि चाको ने पिछले हफ्ते कांग्रेस (Congress) से नाता तोड़ लिया था. 

मंगलवार (16 मार्च) को शरद पवार की उपस्थिति में चाको, आधिकारिक तौर पर NCP में शामिल हो गए. दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, उन्होंने ‘एकजुट विपक्ष’ की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने दिल्ली में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) से भी मुलाकात की. 

केरल में कांग्रेस नेताओं के साथ मतभेदों के चलते पार्टी छोड़ने वाले चाको ने कहा कि NCP दक्षिणी राज्य में माकपा नीत एलडीएफ का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वह केरल में 6 अप्रैल को होने जा रहे विधान सभा चुनाव में वाम उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करेंगे.

कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

बता दें कि पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने बीते हफ्ते कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. वे केरल में हुए टिकट वितरण से नाराज थे. केरल में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को कई सियासी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इस्तीफा देते हुए पीसी चाको ने कहा कि उन्होंने पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र भेजा दिया है. चाको ने पार्टी की कार्यशैली पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बने रहना मुश्किल हो गया है. 

केरल में टिकट बंटवारे से असंतुष्टि

पीसी चाको गृह राज्य केरल में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थे. केरल में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस्तीफे के बाद चाको ने कहा कि कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नहीं बचा है और उम्मीदवार सूची पर राज्य कांग्रेस समिति के साथ चर्चा नहीं की गई है. उन्होंने मूकदर्शक बने रहने के लिए नेतृत्व को दोषी ठहराया. 

(इनपुट एजेंसियों से)

LIVE TV

Advertising





Source link

Advertising