Advertising
Home Breaking News Hindi Akshay Kumar ने दमदार अंदाज में किया ‘Sooryavanshi’ की रिलीज डेट का...
Advertising
<

Akshay Kumar ने दमदार अंदाज में किया ‘Sooryavanshi’ की रिलीज डेट का ऐलान, देखें VIDEO

123
Akshay Kumar ने दमदार अंदाज में किया ‘Sooryavanshi’ की रिलीज डेट का ऐलान, देखें VIDEO


नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) की नई रिलीज डेट का ऐलान करके रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के फैंस को उनके जन्मदिन का तोहफा दिया है. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है लेकिन हर बार इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाता था. लेकिन अब अक्षय कुमार ने बता दिया है कि यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. इस जानकारी को देते हुए अक्षय ने एक वीडियो भी शेयर किया है. देखिए VIDEO… 

वादा पूरा किया 

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमने आपसे वादा किया था कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का मजा फैंस सिनेमाघरों में उठा पाएंगें. आपका इंतजार अब खत्म हुआ. आ रही है पुलिस वुमन… पुलिस ऑफिसर…. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ देशभर में 30 अप्रैल 2021 के दिन रिलीज की जाएगी. 30 अप्रैल को आप सभी लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का मजा ले पाएंगे.’

24 मार्च 2020 को होनी थी रिलीज

यह फिल्म पहले 24 मार्च 2020 को रिलीज होनी थी लेकिन एक साल बाद यह फिल्म 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी. इस बीच बीते महीने फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल बताई गई थी, लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया. 

ट्रेलर को मिले 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं. इसके अलावा जैकी श्रॉफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे. यूट्यूब पर फिल्म के बीते साल रिलीज हुए ट्रेलर को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है. इस ट्रेलर को अब तक 8 करोड़ 86 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जो बता रहे हैं कि फिल्म को लेकर लोगों में कितना उत्साह है. 

VIDEO

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan Birthday: मि. परफेक्शनिस्ट की वो फिल्में जिन्हें वह खुद भी नहीं करना चाहेंगे याद

Advertising

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें





Source link

Advertising