आज का सवाल Number 158…… क्या वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया के बीमारी की वजह से बेहोश होने को तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा है?

294

विश्व हिन्दू परिषद परिषद के फायर ब्रिगेड नेता परवीन तोगड़िया कल गायब हो गए थे. उसके कुछ घंटे बाद वो एक पार्क में बेहोश अवस्था में मिले, जहां से उन्हें सीधे अस्पताल लेकर जाया गया. अस्पताल में डॉक्टर्स ने बताया कि तोगड़िया शुगर लेवल कम होने की वजह से मूर्छित हो गए थे. इसके अलावा वो दिल के मरीज़ हैं इसलिए भी उनकी हालत गंभीर हो गयी.

इसके इतर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आयी थी. वो आखरी बार एक दाढ़ी वाले शख्स के साथ देखे गए थे. कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि आखरी बार उन्हें ऑटो में जाते हुए देखा गया था.

लेकिन आज सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रवीण तोगड़िया ने अपनी जान को ख़तरा बताया. उन्होंने कहा कि वो हिन्दुओं के हित की बात करते हैं इसलिए उनकी आवाज़ दबायी जा रही है.

तो हमारा सवाल यही है कि इस केस का सच क्या है? आपकी राय में प्रवीण तोगड़िया सच बोल रहे हैं या उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों से मुक्ति पाने का एक ज़रिया मिल गया है. अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे.