Advertising
Home Breaking News Hindi Maharashtra: सरकारी हॉस्टल में महिलाओं से जबरन करवाया न्यूड डांस, विधान सभा...
Advertising
<

Maharashtra: सरकारी हॉस्टल में महिलाओं से जबरन करवाया न्यूड डांस, विधान सभा में उठा मुद्दा

164
Maharashtra: सरकारी हॉस्टल में महिलाओं से जबरन करवाया न्यूड डांस, विधान सभा में उठा मुद्दा


मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) में सरकारी वीमेन्स हॉस्टल में युवतियों को जबरन कपड़े उतारकर न्यूड डांस करवाने का मामला सामने आया है. आरोपों के मुताबिक हॉस्टल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही युवतियों को न्यूड डांस करने के लिए मजबूर कर रहे थे. बुधवार को बीजेपी ने इस मामले को विधान सभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में उठाया. जिसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. 

BJP ने सरकार को घेरा

विपक्ष में बैठी बीजेपी ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर हमला किया. बीजेपी विधायक श्वेता महाले (Shweta Mahale) ने कहा कि अब महाराष्ट्र में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं. ऐसा लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का समय आ चुका है. 

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दिए जांच के आदेश

विधान सभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले पर कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी वीडियो क्लिप्स मिल गए हैं. युवतियों का स्टेटमेंट लिया जा रहा है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ें- मुंबई-पुणे हाइवे पर शिवसेना नेता ने खुलेआम लहराई पिस्तौल! वायरल हो गया VIDEO

पुलिसकर्मियों पर आरोप

बता दें कि जलगांव के आशादीप वीमेन्स हॉस्टल में निराश्रित महिलाओं के रहने और खाने की व्यवस्था होती है. लेकिन जिस तरह युवतियों के साथ अत्याचार हुआ उसे लेकर हर कोई आहत है. यहां रहने वाली युवतियों ने आरोप लगाया है कि 1 मार्च को कुछ पुलिसकर्मियों और बाहर से आए हुए लोगों ने उनसे जबरन कपड़े उतरवाकर डांस करवाया था.

न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे

युवतियों को न्याय दिलाने के लिए इंदुबाई सामाजिक संस्था आगे आई है. इंदुबाई संस्था की अध्यक्ष मंगला सोनवणे ने कहा कि हॉस्टल में युवतियों के साथ अत्याचार होता था. जबरन उनके कपड़े उतरवाकर डांस करवाया जाता था. उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में कलेक्टर को शिकायत दी है. कार्रवाई नहीं होगी तो हम आंदोलन करेंगे. 

Advertising

हॉस्टल में रहने वाली युवति ने की थी शिकायत

वहीं जलगांव के जिलाधिकारी अभिजीत राउत ने कहा कि आशादीप हॉस्टल में रहने वाली एक युवति की शिकायत मिली है. हमने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और डॉक्टर को वहां जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पीड़िता को विश्वास में लेकर बयान लिया जा रहा है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 





Source link

Advertising