नई दिल्ली: नए साल के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ में खुशियों की लहर आ गई है. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के मां बनने के बाद अब बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर (Harshdeep Kaur) के घर किलकारी गूंजी है. सिंगर हर्षदीप ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी हर्षदीप ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
हर्षदीप ने साझा की खुशी
हर्षदीप (Harshdeep Kaur) ने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसमें हर्षदीप अपने पति मनकीत के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर पर लिखा है, ‘यह एक लड़का है और एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत हो गई है.’ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हर्षदीप ने लिखा, ‘स्वर्ग का एक छोटा सा हिस्सा धरती पर आ गया और हम मम्मी-पापा बन गए हैं. हमारा जूनियर सिंह आ गया है. हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते.’
हर्षदीप ने बेटे को दिया जन्म
हर्षदीप (Harshdeep Kaur) ने 2 मार्च यानी मंगलवार को बेटे को जन्म दिया. फिलहाल मां और नवजात दोनों एकदम स्वस्थ हैं. हर्षदीप के मां बनने की खबर सुनकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं और सिंगर को बधाई दे रहे हैं.
हर्षदीप ने गाए हैं कई हिट गाने
बता दें, हर्षदीप (Harshdeep Kaur) बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं. उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं. हर्षदीप को ‘कटिया करूं’ और ‘दिलबरो’ जैसे बॉलीवुड के हिट गानों के लिए जाना जाता है. वह कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं.
मनकीत से हर्षदीप ने की थी शादी
दरअसल, हर्षदीप (Harshdeep Kaur) ने साल 2015 में मनकीत सिंह से शादी की थी. हर्षदीप एक जानी मानी बॉलीवुड सिंगर हैं और सूफी गानों के लिए जानी जाती हैं. हर्षदीप कौर ने साल 2008 में सिंगिंग कॉम्पिटिशन शो ‘जुनून-कुछ कर दिखाने का’ जीता था.
ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, इन बॉलीवुड सितारों के ठिकानों पर छापेमारी

