Advertising
Home Breaking News Hindi Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने फिर बयां किया...
Advertising
<

Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने फिर बयां किया दर्द, शेयर की खास पोस्ट

105
Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने फिर बयां किया दर्द, शेयर की खास पोस्ट


कैलिफोर्निया: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि उनका परिवार सुशांत की मौत के पीछे की रहस्यमयी सच्चाई के बारे में जानकारी की धैर्यपूर्वक प्रतिक्षा कर रहा है. 34 वर्षीय अभिनेता को पिछले साल जून में उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाया गया था.

सुशांत को श्वेता ने फिर किया याद

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने ट्विटर पर लिखा, ‘धैर्य का शाब्दिक अर्थ है – देरी, परेशानी या कष्ट को बिना क्रोधित हुए स्वीकार या सहन करने की क्षमता.’ 

श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) अक्सर अपने भाई सुशांत (Sushant Singh Rajput) की याद में पोस्ट करती हैं. वे उनकी पुरानी फोटो और साथ बिताए खूबसूरत पलों को भी सुशांत के फैंस से साझा करती हैं. सुशांत का परिवार और उनके फैंस आज भी सुशांत के जाने की तकलीफ से उबर नहीं पाए हैं.  

बहन ने लिखी कविता

कैलिफोर्निया की रहने वाली डिजाइनर श्वेता (Shweta Singh Kirti) ने अपने दिवंगत भाई सुशांत (Sushant Singh Rajput) के निधन का दर्द बयां करने के लिए एक कविता भी लिखी. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिनों बाद ही इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, लेकिन एजेंसी ने अभी तक मौत के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है.

एक्टर की मौत के बाद हुए कई खुलासे

बता दें, बीते साल 14 जून को सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली थी. मुंबई स्थित सुशांत के आवास पर उनका शव मिला था. इस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य उनके पास नहीं था. इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है. साथ ही एनसीबी भी सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में कार्रवाई कर रही है. इस मामले में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स के नाम भी सामने आए हैं. 

ये भी पढ़ें: बीच पर Rumored बॉयफ्रेंड के साथ Shraddha Kapoor ने काटा केक, पार्टी का वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Advertising





Source link

Advertising