Akshay Kumar से मिले Shikhar Dhawan तो चहक उठी जनता, कहा- गब्बर की हुई गब्बर से मुलाकात

117
Akshay Kumar से मिले Shikhar Dhawan तो चहक उठी जनता, कहा- गब्बर की हुई गब्बर से मुलाकात


नई दिल्ली: क्रिकेटर शिखर धवन और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक-साथ नजर आए. जैसलमेर में दोनों की मुलाकात हुई और इस मुलाकात की खुशी का इजहार शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कर दिया. जैसलमेर की खूबसूरत झील के किनारे शिखर धवन ने अक्षय के साथ एक तस्वीर खींची और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया.

गब्बर की गब्बर से मुलाकात

शिखर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों झील के किनारे खड़े हैं. तस्वीर में शिखर ने  स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ रेड हूडी पहनी हुई है वहीं, अक्षय ने ग्रे रंग की एक टी-शर्ट पहनी हुई है और साथ ही सिर पर भूरे रंग का कपड़ा बांधा हुआ है. दोनों इस तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस पिक्चर को धवन ने शेयर करते हुए लिखा है ‘आपसे मिलना हमेशा मजेदार होता है, मुलाकात बढ़िया रही’. इस तस्वीर के शेयर करते ही फैंस ने अपने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी. कई लोगों ने कहा कि गब्बर की गब्बर से मुलाकात हो गई.  बता दें, अक्षय ने गब्बर इज बैक शीर्षक से एक फिल्म में काम किया था, जो साल 2015 में आई थी और संयोग से शिखर धवन को गब्बर नाम से बुलाते हैं।

शूटिंग में बिजी अक्षय

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार इस वक्त राजस्थान में फिल्म बच्चन पांडेय की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय के साथ कृति सैनन भी नजर आने वाली हैं. जब से अक्षय ने इस फिल्म के लिए अपना लुक शेयर किया है तब से दर्शकों को इस फिल्म के बारे में जानने की चाह और बढ़ गई है. आपको बता दें कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म की शूटिंग रुक गई थी. इस फिल्म की रिलीज की तारीख पहले 25 दिसंबर 2020 रखी गई थी जिसे आमिर के कहने पर 22 जनवरी 2021 तक टाला गया लेकिन महामारी आने के बाद इस फिल्म को अब अगले साल ही रिलीज किया जाएगा.

इस तारीख को रिलीज होगी बच्चन पांडेय

बता दें, बच्चन पांडेय को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं, जबकि साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. साजिद के साथ अक्षय की यह दसवीं फिल्म है. बच्चन पांडेय अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज होगी. फिल्म में अरशद वारसी, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं. अक्षय ने कुछ दिनों पहले फिल्म से अपना लुक शेयर किया था, जिसमें वो काफी अलग दिख रहे हैं. सिर पर वही कपड़ा बंधा है और एक आंख को पत्थर का दिखाया गया है. इस तस्वीर के साझा करने के बाद से ही अक्षय का यह लुक वायरल होने लगा. 





Source link