Advertising
Home Breaking News Hindi Tamil Nadu में हाउसवाइफ को सैलरी के मसले पर Shashi Tharoor- Kangana...
Advertising
<

Tamil Nadu में हाउसवाइफ को सैलरी के मसले पर Shashi Tharoor- Kangana Ranaut में जुबानी जंग, ये है मामला

131
Tamil Nadu में हाउसवाइफ को सैलरी के मसले पर Shashi Tharoor- Kangana Ranaut में जुबानी जंग, ये है मामला


मुम्बई: अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन (Kamal Haasan) ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) में गृहणियों को वेतन देने की घोषणा की है. उनकी इस घोषणा पर शशि थरूर (Shashi Tharoor) और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) में जुबानी जंग शुरू हो गई है. 

घरेलू महिलाओं की सेवाओं को मान्यता मिलेगी- शशि थरूर

शशि थरूर (Shashi Tharoor) का कहना है कि वह पूरी तरह इसके पक्ष में हैं. उन्होंने ट्वीट किया,‘घर के कामकाज को वैतनिक पेशे के रूप में मंजूरी देने और राज्य सरकार द्वारा घरेलू महिलाओं को मासिक वेतनमान देने के कमल हासन के विचार का मैं स्वागत करता हूं. इससे घरेलू महिलाओं की सेवाओं को मान्यता मिलेगी और उसका मौद्रीकरण होगा. इससे वे सशक्त होंगी और उनकी स्वायत्तता पैदा होगी. 

 

महिलाओं को सम्मान चाहिए, पैसा नहीं- कंगना रनौत

शशि थरूर की इस बात का कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने विरोध किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,‘हमारी जो लैंगिक स्थिति है, उसे लेकर हमारे प्यार के बदले दाम नहीं तय करें. अपनों के लिए मातृत्व निभाने के लिए हमें भुगतान न करें. अपने घर के छोटे से साम्राज्य की रानी होने के लिए हमें वेतन की जरूरत नहीं है. हर चीज को कारोबार की नजर से देखना बंद कीजिए. आपकी महिला को बस आपके प्यार- सम्मान की जरूरत है, उसके प्रति अपने आप को समर्पित कर दें.’

 

‘सभी महिलाएं आपकी तरह सशक्त हों’

इस पर शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा, ‘मैं कंगना की इस बात से राजी हूं कि घरेलू महिला के जीवन में कई ऐसी चीजें हैं, जो दाम से परे हैं. लेकिन यह इन चीजों की बात नहीं है बल्कि अवैतनिक कार्य को मान्यता देने और हर महिला के लिए मूलभूत आय सुनिश्चित करने की बात है. मैं तो चाहूंगा कि आपकी भांति ही सभी भारतीय महिलाएं सशक्त बनें.’

 

Advertising

कमल हासन ने पिछले महीने की थी घोषणा

बता दें कि पिछले महीने कमल हासन (Kamal Haasan) ने वादा किया था कि इस साल तमिलनाडु (Tamil Nadu) में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सभी परिवारों को  इंटरनेट के साथ कंप्यूटर देने, किसानों को कृषि-उद्यमियों में तब्दील करने और घरेलू महिलाओं का वेतन भुगतान किया जाएगा. 

LIVE TV





Source link

Advertising