Advertising
<

क्या दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं Kapil Sharma? इस ट्वीट से किया इशारा

291
क्या दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं Kapil Sharma? इस ट्वीट से किया इशारा


नई दिल्ली: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) लगातार अपने शो और वायरल वीडियोज के कारण सुर्खियों में रहते हैं. कपिल की सोशल मीडिया पर काफी लंबी फैंस फॉलोइंग है. आज सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) दोबारा  पिता बनने वाले हैं. दरअसल इस खबर के पीछे कोई और नहीं बल्कि खुद कपिल ही हैं, जिन्होंने एक ट्वीट के जरिए ऐसा इशारा किया कि लोग उसे दूसरी बार पिता बनने की जानकारी समझ रहे हैं. 

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘शुभ समाचार को इंग्लिश में क्या कहते हैं?’ अब इस ट्वीट के बाद लोगों ने कपिल के घर से गुड न्यूज मिलने की आशंका जताई. सभी उनसे कई तरह के सवाल करने लगे. एक यूजर ने कपिल शर्मा के मजे लेते हुए लिखा है, ‘दूसरे बेबी का अनाउंसमेंट तो नहीं.’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘गुड न्यूज है कोई? दोबारा बेबी गर्ल हुआ है या फिर इस बार बेबी ब्वॉय.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनार्या बड़ी बहन बनने वाली है.’ देखिए ये ट्वीट…

लेकिन हद तो तब हो गई जब उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लेखक चेतन भगत ने बधाई भी दे डाली. चेतन भगत ने लिखा, ‘Congratulations’ को हिंदी में क्या कहते हैं? मुबारक आपको बहुत बहुत.’ लेकिन अब तक कपिल ने यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि आखिर गुड न्यूज है क्या, लेकिन उनके फैंस ये बात जानने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं. अब वक्त ही बताएगा कि आखिर कपिल शर्मा किसी खुशखबरी की बात कर रहे हैं. 

बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने साल 2018 में शादी की थी. फिलहाल एक साल की एक बेटी अनार्य है. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link