Advertising
Home Breaking News Hindi Arunachal Pradesh-Assam के दौरे पर पहुंचे CDS जनरल Bipin Rawat, चीन को...
Advertising
<

Arunachal Pradesh-Assam के दौरे पर पहुंचे CDS जनरल Bipin Rawat, चीन को दी ये चेतावनी

238
Arunachal Pradesh-Assam के दौरे पर पहुंचे CDS जनरल Bipin Rawat, चीन को दी ये चेतावनी


ईटानगर: पूर्वी लद्दाख में चीन (China) के साथ पिछले 8 महीने से चल रहे गंभीर सैन्य तनाव के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और असम (Assam) के सरहदी इलाकों का दौरा किया. भारत की सैन्य तैयारियों को देखने के आत्म विश्वास से भरे नजर आ रहे जनरल रावत ने कहा कि जिसने भारत की जमीन पर बुरी नजर डालने की कोशिश की, उसे बर्बाद कर दिया जाएगा. 

CDS के रूप में एक साल पूरा होने पर दौरा

देश के पहले CDS के रूप में एक साल पूरा करने पर पूर्वोत्तर में पहुंचे जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) ने अरुणाचल प्रदेश और असम में वायु सेना के अग्रिम ठिकानों का भी दौरा किया. वे अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की दिबांग घाटी और लोहित सेक्टर में भी पहुंचे. बेहद दुरूह इन इलाकों में केवल हेलीकॉप्टर और विमानों के जरिए पहुंचा जा सकता है. उन्होंने अपने दौरे में सेना, वायु सेना, ITBP और दूसरे जवानों से मुलाकात भी की. 

‘भारतीय सेना से मुकाबला करने वाले टूटकर बर्बाद हो जाएंगे’

जवानों से बात करते हुए  CDS जनरल  बिपिन रावत ने कहा,’जवानों का बुलंद हौसला देखकर यकीन होता है कि भारतीय सेना से मुकाबला करने वाले टूटकर बर्बाद हो जाएंगे.’ उन्होंने तिब्बत सीमा पर चीन (China) के किसी दुस्साहस से निपटने के लिए सेना के जवानों की सजगता और निगरानी के लिए उनकी ओर से अपनाए जा रहे उपायों की भी प्रशंसा की. 

दुनिया में सबसे रफ-टफ हैं भारत के जवान 

बेहद कठिन हालात में रह रहे जवानों की प्रशंसा करते हुए जनरल रावत (General Bipin Rawat) ने कहा, ‘दुनिया में केवल भारत के जवान ही इतनी कठिन परिस्थितियों में सजगतापूर्वक डयूटी कर सकते हैं. वे देश की सरहदों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं.’ उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को उनकी जिम्मेदारी निभाने से कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती. 

चीन को स्पष्ट संदेश है  CDS रावत की यात्रा

जनरल रावत (General Bipin Rawat) का अरुणाचल-असम का दौरा ऐसे वक्त में हुआ है. जब चीन (China) के आक्रामक तेवरों को देखते हुए लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) तक सेना, वायु सेना और ITBP जवान हाई अलर्ट पर हैं और जगह-जगह भारी युद्धक टैंकों और मिसाइलों की तैनाती हो चुकी है. लद्दाख में चीन के 50 हजार सैनिकों के सामने भी भारत ने भी उतनी ही संख्या में अपनी मिरर डिप्लॉयमेंट कर रखी है. CDS जनरल रावत चीन के दुस्साहस से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के संयुक्त रिस्पांस और जवाबी उपायों को लेकर लगातार रणनीति बनाने में भी लगे हैं. 

ये भी पढ़ें- ‘ड्रैगन’ के खतरनाक मंसूबे पर भारत की पैनी नजर, नई ब्रिगेड तैयार कर रहा चीन

चीन ने अरुणाचल के पास तक बिछाई रेल लाइन

बता दें कि चीन (China) ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारतीय सीमा के पास तिब्बत के ल्हासा और नयांग्शी शहरों को जोड़ने के लिए रेल पटरी बिछाने का काम 31 दिसंबर को पूरा कर लिया है. शिचुआन-तिब्बत रेलवे, शिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदु से शुरू होता है और यह यान- छामदो से होते हुए तिब्बत में प्रवेश करता है. इस रेलमार्ग के बन जाने पर चेंगदु और ल्हासा के बीच यात्रा में लगने वाला समय 48 घंटे से घटकर 13 घंटे रह जाएगा. इस रेल मार्ग का निर्माण कार्य 2014 में शुरू हुआ था. (इनपुट एएनआई)

Advertising

LIVE TV





Source link

Advertising