मेष
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रयास करने की गति बढ़ेगी। कुछ नया रिस्क लेकर नये काम या बिजनेस में योगदान देंगे, जिससे सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी सामान्य रहेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए वैसे तो अनुकूल रहेगा लेकिन आपके परिवार में कुछ चिंताएं रहेंगी जिसके कारण आप काफी सोच विचार करेंगे। कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ेगा। मन में खुशी और प्रेम रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे क्योंकि बहुत सारे काम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप पहले कौन सा करें और बाद में कौन सा, यह आप को विचार करना होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। खर्चे थोड़े से रहेंगे लेकिन ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी।
कर्क
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको यह सोचना पड़ेगा कि धन का आवक किस प्रकार हो। मानसिक रूप से किसी तनाव में आप चले आ रहे हैं, उससे बाहर निकलने की कोशिश करें।
सिंह
आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आपके कुछ नये आईडिया भी आपके काम के मामले में आएंगे। आपकी इनकम आगे बढ़ने की ओर रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको काम में आनंद आएगा। इससे अच्छी सफलता मिलेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने काम में ज्यादा ध्यान देंगे और परिवार को समय कम देंगे। अपने काम में ध्यान लगाना ठीक है लेकिन बेवजह की चिंताओं से दूर रहें। अंजाना डर आपको परेशान करेगा। कानून के खिलाफ कोई काम ना करें। सेहत कुछ बिगड़ सकती है।
तुला
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। कुछ नई नई तकनीक लगाकर आप आज के दिन को काफी मनोरंजक बनाएंगे, जिससे आप और आपके चारों ओर के लोग काफी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी।
वृश्चिक
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। ससुराल से कोई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन फिर भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को प्रेम करेंगे।
धनु
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नई तकनीक लगाकर कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय कुछ ऐसी बातें भी करेगा, जो आपको भविष्य के लिए सोचने पर विवश कर देंगी।
मकर
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें।किसी विरोधी से पंगा ना लें क्योंकि इससे आपकी चिंता बढ़ेगी लेकिन फिर भी वो आप से जीत नहीं पाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज रोमांस का भरपूर अवसर मिलेगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी संतान के भविष्य की चिंता होगी। पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपनी बात को कुछ अलग अंदाज में कहना बहुत बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय खुश हो जाएगा।
मीन
आज का दिन आपको सफलता देने वाला होगा। आप अपनी पारिवारिक भूमिका को समझेंगे और जरूरी काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सिर चढ़कर बोलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपका बॉस भी आपसे प्रभावित होगा।
यह भी पढ़े:शंकर भगवान का व्रत करने से क्या फायदा होता है?















