Advertising
Home Breaking News Hindi शादी करने जयपुर गए हैं Ranbir Kapoor और Alia Bhatt! जानिए पूरी...
Advertising
<

शादी करने जयपुर गए हैं Ranbir Kapoor और Alia Bhatt! जानिए पूरी खबर

277
शादी करने जयपुर गए हैं Ranbir Kapoor और Alia Bhatt! जानिए पूरी खबर


नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज सभी जयपुर में हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो देखकर एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और  आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जयपुर में शादी करने वाले हैं?

आज जहां सुबह सुबह पूरे परिवार के संग रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और  दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. तब सभी ने सोचा कि ये लोग न्यू ईयर वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं. लेकिन अब दिन में सभी को साथ में जब जयपुर में स्पॉट किया गया तो इन तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी. लोगों का अनुमान है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ सितारों की शादी के लिए वे वहां मौजूद हैं.

हालांकि अब तक इन सबकी इस साथ-साथ वाली यात्रा का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन आलिया और रणबीर के प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि युगल सात जन्मों के बंधन में बंध सकता है.

जब रणबीर और आलिया को उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया. तब रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा भी साथ थीं. सभी इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और फोटोग्राफरों से घिरे थे. उनसे पहले दीपिका और रणवीर को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. रणवीर ने कार का दरवाजा खोला और वे मीडिया से बात किए बिना वहां से चले गए.

यहां एक और बात गौर करने वाली है कि जहां रणवीर और दीपिका को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया, वहीं आलिया और रणबीर ने कलिना हवाई अड्डे से एक निजी उड़ान भरी. उनके साथ कपूर परिवार के अलावा आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी होने की खबर सामने आ रही है. 

अब जयपुर में सभी को साथ देखकर, कई यूजर्स आश्चर्य जता रहे हैं और स्टार कपल की शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं. यहां एक यूजर ने लिखा है, ‘आलिया रणबीर की शदी है क्या.. जयपुर में’. वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट की शादी की शहनाई बजने ही लगी’. 

Advertising

आपको बता दें कि हाल ही में, पत्रकार राजीव मसंद के साथ एक साक्षात्कार में, रणबीर ने शादी के बारे में बात की थी और बताया था कि महामारी के कारण दोनों की शादी टल गई नहीं तो अब तक वह और आलिया जीवनसाथी बन चुके होते. 

दोनों स्टार्स बीते दो साल से डेटिंग कर रहे हैं. रणबीर ने मई, 2018 में जीक्यू पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में पहली बार अपने रिश्ते पर बात की थी. वे जल्द ही पहली बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ में बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising