WW84 देखने के बाद Hrithik Roshan ने कर दिया ऐसा कमेंट, वंडर वुमन ने दिया जवाब

217
WW84 देखने के बाद Hrithik Roshan ने कर दिया ऐसा कमेंट, वंडर वुमन ने दिया जवाब


नई दिल्ली: एक्ट्रेस गैल गैडोट (Gal Gadot) की सुपरहीरो फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ देश में रिलीज हो गई है. डीसी कॉमिक्स की यह फिल्म भारत में बाकी देशों से एक दिन पहले रिलीज की गई है. यह फिल्म बाकी देशों में 25 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं भारत में इसे एक दिन पहले 24 दिसंबर को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म को देखने के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सिनेमाघर पहुंचे. 

‘वंडर वुमन 1984’ देखने पहुंचे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे. उन्हें फिल्म काफी पसंद भी आई. ऋतिक के साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) और उनके दोनों बच्चे मौजूद थे. इसकी जानकारी खुद ऋतिक ने दी. ऋतिक ने ट्विटर पर तीन तस्वीरें शेयर कीं. साथ में लिखा, ‘अभी वंडर वुमन देखी. शानदार अनुभव रहा. आईमैक्स अनुभव के साथ मेरे बचपन की क्रश (वंडर वुमेन) और मेरे पहले प्यार (फिल्मों) का आनंद लिया. इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता. धन्यवाद गैल गडोट एक पर्फेक्ट वंडर वुमैन बनने के लिए. साथ ही फिल्म की पूरी टीम को बधाई.’ 

 
ऋतिक के ट्वीट पर वंडर वुमेन का रिप्लाई
इसके बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के इस ट्वीट पर खुद ‘वंडर वुमेन’ ने रिप्लाई किया है. गैल गैडोट ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘बहुत खुशी हुई कि आपको फिल्म अच्छी लगी. आपको और आपके परिवार को एक अच्छे हॉलीडे की शुभकामनाएं.’ गैल गैडोट के इस ट्वीट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं.

इन भाषाओं में भी रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि, फिल्म में गैल गैडोट (Gal Gadot) के अलावा क्रिस पाइन, पेड्रो पास्कल और क्रिस्टन विग जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link