Advertising
<

Sonu Sood बने टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020, कई और नाम भी लिस्ट में शामिल

390
Sonu Sood बने टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020, कई और नाम भी लिस्ट में शामिल

सोनू सूद (Sonu Sood) टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020 (Top Global Asian Celebrity 2020) के रूप में चुने गए हैं. कई भारतीय और विदेशी सेलेब्स में से सोनू को इसके लिए चुना गया है. सोनू सूद के अलावा प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, आयुष्मान खुराना और प्रभास जैसे नाम शामिल हैं.

सोनू ने किया ये प्रण
इसी पर बात करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) ने कहा, ‘मेरे प्रयासों को पहचानने के लिए ईस्टर्न आई, धन्यवाद. जैसे महामारी आई, मुझे एहसास हुआ कि मेरे देशवासियों की मदद करना मेरा कर्तव्य है. यह ऐसी चीज थी जो मेरे भीतर से आई. जो मैंने किया, यह एक भारतीय के रूप में मेरी जिम्मेदारी थी और मैं अपनी अंतिम सांस तक नहीं रुकूंगा.’

कई और हस्तियां भी शामिल
इस साल सूची में शामिल सिनेमा, संगीत और फैशन की दुनिया से अन्य भारतीय हस्तियां भी शामिल हैं. इनमें पांचवें स्थान पर अरमान मलिक (Armaan Malik) हैं, वहीं छठे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सातवें पर तेलुगू सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) हैं. इस लिस्ट में और भी लोग शामिल हैं. डालिए एक नजर…

  • आयुष्मान खुराना 11वें स्थान पर हैं.
  • दिलजीत दोसांझ को 14 वां स्थान प्राप्त हुआ है.
  • शहनाज गिल को 16 वां स्थान मिला है.
  • अमिताभ बच्चन को 20 वां प्राप्त हुआ.
  • पंकज त्रिपाठी 23वें नंबर पर रहे.
  • वहीं असीम रियाज 25 वें स्थान पर हैं.
  • डिजाइनर मसाबा गुप्ता 32वें स्थान पर रहीं.
  • कॉमेडियन सलोनी गौर 36 वें पायदान पर हैं.
  • धवानी बच्चुशाली को 42वां स्थान मिला है.
  • हेल्ली शाह ने 47 वां स्थान प्राप्त किया.
  • अनुष्का शंकर 50 वें स्थान पर रहीं.

ये भी पढ़ें: अगर गुर्दों में दर्द हो तो क्या है उसका उपाय?

Source link

Source link