नई दिल्ली: कुछ दिन पहले 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar 2021) के लिए ‘फॉरन लैंग्वेज कैटेगरी’ में भारत की ओर से मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ (Jallikattu) की एंट्री हुई थी. अब भारतीय सिनेमा फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है. इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड में ‘लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म’ कैटेगरी में ‘शेमलेस’ (Shameless) को दावेदार बनाया गया है. इसका मतलब है कि ‘लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म’ कैटेगरी में ‘शेमलेस’ (Shameless) भारत की दावेदारी पेश करेगी.
इन एक्टर्स ने फिल्म में किया काम
सयानी गुप्ता, ऋषभ कपूर और हुसैन दलाल जैसे स्टार्स इस शॉर्ट फिल्म में नजर आए थे. इसे कीथ गोम्स ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस शॉर्ट फिल्म की लेंथ 15 मिनट है. ये फिल्म एक थ्रिलर कॉमेडी है. यह पिज्जा डिलीवरी करने वाली एक लड़की और घर से काम करने वाले (वर्क फ्रॉम होम) प्रोफेशनल्स के जीवन पर आधारित है. इसमें बताया गया है कि आखिर टेक्नोलॉजी ने कैसे लोगों में गलत बदलाव किए हैं.
With pride, I’m all out with this one… rooting for my dearest @keithohm @sayanigupta @hussainthelal you will make us proud again… inturn… https://t.co/iHRNHkyBXX
— resul pookutty (@resulp) November 29, 2020
इन फिल्मों में कीथ होम ने किया काम
फिल्म के डायरेक्टर कीथ होम्स इससे पहले ‘किक’, ‘हे बेबी’, ‘टैक्सी नं. 9211’, ‘नॉकआउट’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
बता दें, इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 25 अप्रैल 2021 को आयोजित किए जाएंगे. कोरोना के कारण इन्हें 2 महीने आगे खिसकाया गया है. इससे पहले भारत की ओर से मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ को विदेशी भाषा कैटेगरी के लिए भेजा गया था.

