Advertising
Home देश Nivar तूफान के कारण रद्द की गईं कई ट्रेनें, यात्रा से पहले...
Advertising
<

Nivar तूफान के कारण रद्द की गईं कई ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें Trains की लिस्ट

298
Nivar तूफान के कारण रद्द की गईं कई ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें Trains की लिस्ट

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में गंभीर चक्रवाती तूफान निवार (Nivar) की आशंका को देखते हुए तिरुवनंतपुरम डिवीजन की छह स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

नई दिल्ली: तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में गंभीर चक्रवाती तूफान निवार (Nivar) का खतरा मंडरा रहा है और बताया जा रहा है कि तूफान आज (25 नवंबर) देर शाम कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तट से टकरा सकता है. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने तिरुवनंतपुरम डिवीजन की छह स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

यह भी पढ़े: क्या उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली बॉर्डर पर कोरोना टेस्ट कर रही है?

वापस होगा यात्रियों का पूरा किराया

भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मद्देनजर 25 नवंबर को दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम डिवीजन (Thiruvananthapuram division) की छह विशेष ट्रेनों (Special Trains) को रद्द किया गया है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने कहा है कि रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा. इसके साथ ही रेलवे ने बताया कि ई-टिकट ऑटोमैटिक कैंसल हो जाएगा, जबकि काउंटर टिकट को काउंटर से ही कैंसल कराना होगा.

Source link

Advertising