Advertising
<

कंगना रनौत हुईं Emotional, इस निर्देशक के लिए कही ऐसी बात

142
कंगना रनौत हुईं Emotional, इस निर्देशक के लिए कही ऐसी बात


नई दिल्लीः आजकल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने परिवार के बीच बेहतरीन समय बिता रही हैं. इस दौरान वह भाई की शादी से लेकर अपनी भाभी के गृह प्रवेश की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने भतीजे के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की हैं.

फिल्म में दिखा दमदार लुक
काबिलेगौर है कि वह इस दौरान तमाम विवादों के बीच खुद को संतुलित बनाए रख सकीं. वह अपनी अगली फिल्मों को लेकर भी बराबर सक्रिय बनी रहीं. 

हाल में कंगना अपनी अगली फिल्म ‘थलायवी’ (Thalaivi) की शूटिंग से लौटी हैं. यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक है. इसमें उन्होंने मुख्य किरदार निभाया है. 

रोल के लिए बढ़ाया था 17 किलो वजन
इस फिल्म के डायरेक्टर के. एल. विजय, कंगना के काम से इतने खुश हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ में काफी कुछ कहा. उन्होंने कहा था कि हर कोई जानता है कि एक एक्ट्रेस के तौर पर कंगना कितनी बेहतर हैं. जयललिता के रोल में उनका स्क्रीन प्रेजेंस, डायलॉग अदायगी जबर्दस्त हैं. 

बता दें कि अम्मा की तरह दिखने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. उन्होंने रोल में ढलने के लिए 17 किलो वजन बढ़ाया था. फिर गाने के लिए 15 किलो वजन कम किया था.  

ये भी पढ़ेंः VIDEO: राजकुमार राव के साथ फुल मस्ती में दिखीं नुसरत भरुचा, DDLJ के सीन को किया Recreate
 
कंगना ने जताया आभार
कंगना निर्देशक की सराहना से काफी भावुक हो गईं हैं और उनके लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है.
कंगना ट्वीट में लिखती हैं, ‘विजय सर आपका शुक्रिया. ज्यादातर मर्द महिलाओं की लगन, कोशिश, और बौद्धिकता की सराहना नहीं करते हैं. आप मेरी जिंदगी में आए पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जो मेरी प्रतिभा का उतना ही आनंद उठाते हैं, जितना वह खुद की क्षमताओं का लुत्फ लेते हैं. मैं इतने बेहतरीन इनसान से मिलकर अभिभूत हूं. ‘

Advertising

 

बता दें कि कंगना ने फिल्म ‘तेजस’ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. वह फिल्म ‘धाकड़’ में भी नजर आएंगी. वह इस फिल्म में दर्शकों के सामने जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी.

मनोरंजन की और खबरें पढ़ें





Source link