Advertising
<

दालचीनी का इस्तेमाल किन-किन दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में सक्षम है।

777

दालचीनी स्वाद जिस भी व्यंजन में जाता है दुगना हो जाता है। इसके के साथ यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। दालचीनी कई औषधीय गुणों से लैस है। जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। अगर इसका सेवन दूध के साथ किया जाए तो यह मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो सोने से पहले दालचीनी वाला दूध का सेवन करें यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

कई शोध के अनुसार दालचीनी में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी कारगार है। दालचीनी वाला दूध खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है। हड्ड‍ियों की मजबूती के लिए दालचीनी वाले दूध का सेवन करने चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो इस दूध के नियमित सेवन से गठिया की समस्या से राहत मिलती है। त्वचा और बालों के सौंदर्य में भी दालचीनी पीछे नहीं है।

यह त्वचा को निखारने के साथ ही झुर्रियों को भी कम करती है। दालचीनी पाउडर में नीबू के रस में मिलाकर लगाने से मुंहासे व ब्लैकहैड्स दूर होते हैं। एक नीबू के रस में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल, एक कप चीनी, आधा कप दूध, दो चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पांच मिनट के लिए शरीर पर लगाएं। इसके बाद नहा लें, त्वचा खिल उठेगी।दालचीनी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं,जो कि चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, मुंहासे, बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करता है।

यह भी पढ़ें : क्या मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं है कोरोना को मात देने में कारगार?

इतना ही नहीं दालचीनी का उपयोग दर्द,सूजन,खुजली के लिए उपयोगी होता है। आपको बता दे की दालचीनी का इस्तेमाल कैंसर जैसे रोग पर नियंत्रण पाने में कारगार सिद्ध है। इतना ही नहीं दालचीनी का उपयोग यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लाभकारी है।