8 साल से फरार दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार: पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 2016 में बेस कैंप पर हमले और लूटपाट में थे शामिल – Gaya News h3>
गिरफ्तार नक्सलियों के साथ पुलिस की टीम।
गया में मुफस्सिल पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में 8 साल से फरार दो कुख्यात नक्सलियों को दबोच लिया गया। विक्रम कुमार उर्फ कैलु यादव और लाला शर्मा उर्फ लाल शर्मा, दोनों नक्सली लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पुलिस की इस कामयाबी से नक्स
.
पूछताछ में दूसरे नक्सली का नाम उगला
SDPO सुनील पांडे ने बताया कि गया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली विक्रम कुमार उर्फ कैलु यादव बोधगया थाना क्षेत्र के दोमुहान इलाके में देखा गया है। SSP के निर्देश पर वजीरगंज SDPO के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें मुफस्सिल थाना पुलिस और STF के अधिकारी शामिल थे। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, कैलु यादव भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के दूसरे नक्सली लाला शर्मा का नाम उगला।
औरंगाबाद में दबोचा गया लाला शर्मा
कैलु यादव की निशानदेही पर पुलिस टीम ने लगे हाथ औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लाला शर्मा उर्फ लाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों नक्सली 2016 में बुढ़ीपैमार नदी बेस कैंप पर हमले और लूटपाट में शामिल थे।
नक्सली वारदात और आपराधिक इतिहास-:
दोनों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विक्रम कुमार उर्फ कैलु यादव:
कांड संख्या 104/25 (वजीरगंज थाना): हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
कांड संख्या 333/21 (वजीरगंज थाना): दंगा, चोरी और धमकी देने के आरोप।
कांड संख्या 361/20 (वजीरगंज थाना): हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला।
कांड संख्या 471/15 (वजीरगंज थाना): हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस।
अन्य फरार नक्सलियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
चोरी का बड़ा खुलासा, किराएदार बना चोर, CCTV से पकड़ा गया
गया के सुरहरी इलाके में किराएदार बनकर रह रहे बदमाशों ने मकान मालिक और दूसरे किराएदार के घर का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये और दो चांदी के सिक्के उड़ा लिए। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी एसडीपीओ सुनील पांडे ने दी।
CCTV से खुली पोल, गिरफ्तार हुआ शातिर चोर
घटना 26 मार्च से 29 मार्च के बीच हुई। पीड़ित रूपेश कुमार सिंह और मकान मालिक रजनी कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाला, जिससे कुलदीप कुमार और रंदु रविदास उर्फ राजवीर का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
रंदु रविदास उर्फ राजवीर:
कांड संख्या 31/19 (मुफस्सिल थाना): चोरी और लूट का मामला। वह सिविल लाइन और कोतवाली थाना से भी जेल जा चुका है। पकड़े गए अपराधी का कई अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-:
1. रघुनाथ प्रसाद (थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना)
2. शशिभूषण प्रसाद (पुलिस अधिकारी)
3. इमरान (पुलिस अधिकारी)
4. विद्याशंकर कुमार (पुलिस अधिकारी)
5. रविराज कुमार (पुलिस अधिकारी)
6. अशोक कुमार (पुलिस अधिकारी)