मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
ह्यूमर

63 साल के बुजुर्ग की पांच गर्लफ्रेंड, खुश करने के लिए करता था यह काम

अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. कोई फूलो का गुल्गस्ता देता है तो कोई सोने की अंगूठी या फिर चैन.

63 साल के बुजुर्ग की पांच गर्लफ्रेंड, खुश करने के लिए करता था यह काम
अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. कोई फूलो का गुल्गस्ता देता है तो कोई सोने की अंगूठी या फिर चैन. लेकिन जब इंसान की उम्र हो 63 और गर्लफ्रेंड हो पांच तो काम भी बड़ा होना चाहिए ना यार. इन 63 साल के बुजुर्ग की कहानी बेहद ही हैरान कर देने वाली है. और भला जिसकी इस उम्र में 5 गर्लफ्रेंड हो उसके काम भी जरा हटके के ही होंगे. दरअसल यह शख्स अपनी 5 गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए चोरी किया करता था. आपको जानकर हैरानी होगी. जिस शख्स की 5 गर्लफ्रेंड हैं उसकी उम्र 63 साल है. उत्तरी दिल्ली पुलिस ने 63 साल के एक बुज़ुर्ग को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, खास बात ये है की उसकी 5 गर्लफ्रैंड हैं और उन्हीं गर्लफ्रैंड को खुश करने के लिए वो सालों से चोरी कर रहा है, उसके खिलाफ 20 केस दर्ज हैं. imgpsh fullsize 52 उत्तरी दिल्ली की डीसीपी नूपुर प्रसाद के मुताबिक आरोपी 28 जुलाई को सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी में कैद हो गया. उसके बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम बंधु सिंह है, बंधु आनंद पर्वत का रहने वाला है, उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह अपनी प्रेमिकाओं के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता रहा है. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 5 प्रेमिकाएं हैं और उनको महंगे गिफ्ट देने के लिए वो चोरियों को अंजाम दे रहा था, उससे 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और 5 हजार रुपये रिकवर हुए हैं.
विषयदिल्ली
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →