Advertising
Home Top stories 50 की उम्र में भी 25 वाली चमक, क्या है महेश बाबू...
Advertising
<

50 की उम्र में भी 25 वाली चमक, क्या है महेश बाबू की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज?

0
50 की उम्र में भी 25 वाली चमक, क्या है महेश बाबू की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज?


50 की उम्र में भी 25 वाली चमक, क्या है महेश बाबू की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज?

Image Source : URSTRULYMAHESH/INSTAGRAM
बेटी और पत्नी संग महेश बाबू।

दिग्गज फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ का टाइटस अनाउंस कर दिया है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर महेश बाबू लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 15 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट का सीधा प्रसारण JioHotstar पर किया गया। इसने पूरे सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। जैसे ही मंच पर महेश का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक और टाइटल टीजर जारी हुआ, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ीं। हर कोई 50 साल के तेलुगु सुपरस्टार की मुस्कान और चेहरे के निखार की तारीफ कर रहा था, जिससे कई लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि वह अभी भी 20 के दशक के कैसे दिखते हैं।

साल के 365 दिन ट्रेनिंग

भले ही महेश बाबू अपनी व्यक्तिगत फिटनेस दिनचर्या पर चुप्पी साधे रहते हों, लेकिन उनके ट्रेनर कुमार मन्नवा ने TOI से बातचीत में उनकी अविश्वसनीय अनुशासन और जीवनशैली का खुलासा किया था। मन्नवा के अनुसार, महेश का समर्पण अभिनेताओं में भी असाधारण है। ट्रेनर ने बताया कि ज्यादातर कलाकार केवल फिल्मी किरदारों की तैयारी के लिए जोरदार ट्रेनिंग करते हैं, लेकिन महेश बाबू साल भर अपने शरीर को महत्व देते हैं और वर्कआउट कभी नहीं छोड़ते। उनके रूटीन का लक्ष्य बड़े बदलाव लाने पर नहीं, बल्कि साल के 365 दिन लगातार मेहनत करते हैं ताकि वो खुद को फिट बनाए रखें।

90 मिनट का वर्कआउट रूटीन

महेश बाबू हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं। उनका हर सेशन शरीर के एक खास हिस्से पर केंद्रित होता है और इसकी अवधि आमतौर पर 60 से 90 मिनट तक होती है। मन्नवा ने बताया कि उनके रूटीन का एक जरूरी हिस्सा जोरदार स्ट्रेचिंग है। यह लचीलापन बढ़ाने और एक्शन से भरपूर भूमिकाओं के लिए उनकी क्षमता को निखारने में मदद करता है। यह ट्रेनिंग सिर्फ सिक्स-पैक एब्ज के लिए नहीं, बल्कि समग्र फिटनेस के लिए डिजाइन की गई है।

लंबाई है चुनौती, अनुशासन है जवाब

ट्रेनर ने यह भी खुलासा किया कि महेश के लंबे कद के कारण मांसपेशियों का विकास, विशेष रूप से बाहों और पैरों में थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। मन्नवा ने कहा, ‘अपनी ऊंचाई और लंबे अंगों की वजह से कुछ हिस्सों में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।’ हालांकि, सुपरस्टार अपनी निरंतरता और नियंत्रित प्रशिक्षण के साथ इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार करते हैं।

ये भी पढ़ें: होश में थी सुष्मिता सेन जब हार्ट अटैक के बाद डाले जा रहे थे स्टेंट, इस वजह से नहीं लिया था एनेस्थीसिया

मिनी ऐश्वर्या राय की हुई ‘धुरंधर’ शुरुआत, 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग लड़ाएंगी इश्क, हसीन चेहरे पर हार बैठेंगे दिल

Latest Bollywood News

Advertising