आंध्र प्रदेश: जिला न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन
अगर आपके पास कानून की डिग्री है या आप न्यायिक सेवा से जुड़े रहे हैं, तो आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय में आपके लिए नौकरी का अवसर है। न्यायालय ने विभिन्न यूनिटों में स्पेशल ज्यूडिशियल…
अगर आपके पास कानून की डिग्री है या आप न्यायिक सेवा से जुड़े रहे हैं, तो आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय में आपके लिए नौकरी का अवसर है। न्यायालय ने विभिन्न यूनिटों में स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (द्वितीय श्रेणी) के कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, ये नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी आधार पर की जाएंगी और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त की शाम 5 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की आयु 11 अगस्त तक न्यूनतम 45 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
पात्रता और चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी या कम से कम 5 साल की प्रैक्टिस का अनुभव रखने वाले वकील भी आवेदन करने के पात्र हैं। एजेंसी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (या दोनों) के आधार पर किया जाएगा।
वेतन और पदों का विवरण
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 45,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें परिवहन भत्ते के रूप में 5,000 रुपये अलग से मिलेंगे। पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना में कुल सात पदों का उल्लेख है, जिनमें एलुरु, कोव्वुर, तानुकु, पलाकोल और जंगारेड्डीगुडेम की यूनिट्स में एक-एक पद शामिल है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रधान जिला न्यायालय, पश्चिम गोदावरी, एलुरु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी। अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उसे भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर एक लिफाफे में डालकर 'रजिस्ट्रार जनरल, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय' के पते पर अंतिम तिथि से पहले डाक द्वारा भेजना होगा।
इनपुट: IANS



