320 अवैध कॉलोनियों की तीन लाख आबादी को मिलेगी सड़क, नाली, बिजली की सुविधा | Bhopal-Illegal colonies will be legal | Patrika News

13
320 अवैध कॉलोनियों की तीन लाख आबादी को मिलेगी सड़क, नाली, बिजली की सुविधा | Bhopal-Illegal colonies will be legal | Patrika News

320 अवैध कॉलोनियों की तीन लाख आबादी को मिलेगी सड़क, नाली, बिजली की सुविधा | Bhopal-Illegal colonies will be legal | Patrika News


भोपालPublished: Feb 02, 2023 06:57:22 pm

BHOPAL नगर निगम की सीमा में बसीं 320 अवैध कॉलोनियों के करीब तीन लाख लोगों को जल्द ही सड़क,नाली, पार्क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी। इन्हें वैध बिजली कनेक्शन मिलेगा। स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान व अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।

Home

House

भोपाल. राजधानी में नगर निगम की सीमा में बसीं 320 अवैध कॉलोनियों के करीब तीन लाख लोगों को जल्द ही सड़क,नाली, पार्क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी। इन्हें वैध बिजली कनेक्शन मिलेगा। स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान व अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। निगम बिल्डर की तरफ से छोड़े गए अधूरे विकास कार्यों को भी पूरा करेगा। हालांकि, रहवासियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
चुकानी होगी विकास की कीमत
राजधानी में सैकड़ों कॉलोनियां अवैध हैं। लेकिन, अब इन्हें चुनावी दांव के तहत वैध किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने विकास शुल्क तय कर लिया है। बावडिय़ा कला की गणेश नगर कॉलोनी में 280 रुपए वर्ग फीट तो रुसल्ली के विनायक कृति में 211 रुपए डेवलपमेंट चार्ज देना होगा। इसी तरह कहीं 42 रुपए वर्ग फीट तो कहीं 91 रुपए शुल्क तय है। औसतन 18 रुपए वर्ग फिट राशि इसके लिए तय की गई है। हर साल इसमें 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा भवन अनुज्ञा जारी करके विकास शुल्क की राशि अलग से ली जाएगी। इसके लिए संबंधित कॉलोनियों के जोन में अलग से खाता खोला गया है। इस राशि से विकास कार्य होंगे।
तीन माह में अनुमति के लिए 400 फाइलें
शासन ने अवैध कॉलोनियों में अनुमति के लिए नियमों में बदलाव किए हैं। हालांकि, अनुमति देने वाला ऑनलाइन सिस्टम अभी काम नहीं कर रहा है। बीते 3 महीनों में 400 फाइलें अनुमति के लिए आईं। लेकिन, एक फीसदी को भी अनुमति नहीं मिली। हालांकि, संभागायुक्त मालसिंह भायडिया ने शुक्रवार को बैठक कर संभाग की 681 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की बात कही है।
कहां कितना विकास शुल्क
भावना नगर कमला नगर के पास- 91 रुपए प्रतिवर्ग फीट
विनायक कृति ग्राम रूसल्ली- 211 रुपए प्रतिवर्ग फीट
गणेश नगर बावडिय़ा कला- 280 रुपए प्रतिवर्ग फीट
अंजर पार्क कॉलोनी- 42 रुपए प्रतिवर्ग फीट
नंदा नगर लाउखेड़ी- 26 रुपए प्रतिवर्ग फीट
सान्या फार्म हाउस कॉलोनी- 41 रुपए प्रतिवर्ग फीट
नीलसागर फेस दो नीलबढ़- 25 रुपए प्रतिवर्ग फीट
साईं नगर नीलबढ़- 22 रुपए प्रतिवर्ग फीट
राम नगर ग्राम नीलबढ़- 24 रुपए प्रतिवर्ग फीट
अभिषेक नगर खजूरीकलां- 26 रुपए प्रतिवर्ग फीट
शृंगार नगर भानपुर- 31 रुपए प्रतिवर्ग फीट
पारस विहार करोंद- 28 रुपए प्रतिवर्ग फीट
न्यू शारदा नगर दामखेड़ा- 42 रुपए प्रतिवर्ग फीट
ऐसे समझें शुल्क वसूली
एक हजार रुपए वर्गफीट कॉलोनी का विकास शुल्क 60 हजार
अवैध कॉलोनी के लिए निगम ने 60 रुपए प्रतिवर्ग फीट विकास शुल्क तय किया है। ऐसे में यदि किसी का प्लॉट 1000 वर्गफीट है तो उससे विकास अनुमति के साथ 60 रुपए प्रतिवर्गफीट की दर से विकास शुल्क लिया जाएगा। ये राशि करीब 60 हजार रुपए बनेगी।
वर्जन
अवैध कॉलोनी में रह रहे लोगों को इंफ्रास्ट्रक्चर मिल सके इसके लिए संभाग में 681 कॉलोनियों को चिन्हित किया है। यहां विकास शुल्क लेकर काम कराए जाएंगे। बिल्डर के द्वारा छोड़े गए कार्य भी पूरे हो सकेंगे।
मालसिंह भायडिया, संभागायुक्त

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News