Advertising

32 साल पुराना बदला लेने के लिए लखनऊ आया: CBI दरोगा को तीर मारने वाले ने बताया- इन्हीं लोगों ने मेरी नौकरी ले ली थी – Lucknow News

158
32 साल पुराना बदला लेने के लिए लखनऊ आया:  CBI दरोगा को तीर मारने वाले ने बताया- इन्हीं लोगों ने मेरी नौकरी ले ली थी – Lucknow News

Advertising

32 साल पुराना बदला लेने के लिए लखनऊ आया: CBI दरोगा को तीर मारने वाले ने बताया- इन्हीं लोगों ने मेरी नौकरी ले ली थी – Lucknow News

Advertising

लखनऊ में 23 मई की दोपहर 12:30 बजे एक पुलिस अधिकारी पर तीर से हमला कर दिया गया। यह घटना शहर के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में हुई। देखते ही देखते धनुष-बाण से हमले की बात पूरे शहर में फैल गई। कुछ ही देर में हमलावर पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है

Advertising

.

यह हमला उसी दर्द का जवाब है। मैं कहां-कहां नहीं भटका। किसी ने मुझे बताया था कि CBI वाले लखनऊ में मिलेंगे। मैंने तो इनकी मदद की थी, लेकिन इन्होंने मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया। मैं CBI ऑफिस में जा रहा था, लेकिन मुझे रोका गया। धनुष-बाण तो मैं घर से लेकर आया था। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं।

Advertising

बता दें कि ASI पर तीर चलाने के आरोपी का नाम दिनेश मुर्मू (53) है। वह बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। CBI का ऑफिस ढूंढते हुए बिहार से लखनऊ पहुंचा था। दिनेश मुर्मू ने इस हमले के पीछे की और क्या कहानी बताई, पढ़िए ये रिपोर्ट…

Advertising

पहले मामला जानिए

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे की हजरतगंज स्थित नवल किशोर रोड पर CBI दफ्तर के गेट पर हुई। ASI वीरेंद्र सिंह वहां खड़े थे। एक व्यक्ति गेट से अंदर घुसने लगा। उसके कंधे पर धनुष टंगा था। ASI ने उसे अंदर जाने से रोका।

Advertising

रोकने पर वह अंदर जाने की जबरदस्ती करने लगा। बोला मुझे अंदर अधिकारियों से मिलना है। वीरेंद्र सिंह ने उससे कहा कि अधिकारी का नाम बताइए, तो वह केवल एक बात रट रहा था- मैं अंदर जाऊंगा तो उन्हें पहचान जाऊंगा, नाम नहीं पता।

ASI सिंह ने उससे कहा कि ऐसे नहीं जा सकते। बाहर चलिए। बार-बार मना करने पर वह वहां से चला गया। कुछ दूर जाकर उसने छिपकर वीरेंद्र सिंह पर धनुष से निशाना साध दिया। तीर छूटते ही वीरेंद्र सिंह के सीने में जा धंसा।

Advertising

अब तस्वीर घायल ASI की…

ASI वीरेंद्र सिंह के सीने में तीर धंस गया।

अब हमलावर दिनेश मुर्मू की सुनिए…

इन लोगों ने मेरा सबकुछ खत्म कर दिया

तीर से ASI पर हमला करने वाले दिनेश मुर्मू ने कहा- मैं रेलवे में नौकरी करता था। साल 1993 की घटना है- एक कर्मचारी के घूस लेने की शिकायत अधिकारियों से कर दी थी। उसकी जांच में कई मामले और खुले। उस दोषी कर्मचारी ने मुझे भी केस में घसीट लिया।

मामले की जांच CBI करने लगी। मेरी नौकरी चली गई। उसके बाद मेरे पास कुछ नहीं बचा- न इज्जत, न जीविका। इन लोगों ने मेरा सबकुछ खत्म कर दिया। इतने साल इंतजार किया। सबको बहुत ढूंढा। लखनऊ में पता मिला तो यहीं चला आया। अब जवाब दिया।

दिनेश ने कहा है कि मैं पौराणिक न्याय का दूत हूं। जैसे राम ने अन्याय के खिलाफ तीर उठाया, मैंने भी उठाया है। जिन्होंने भी मेरी, मेरे परिवार की, मेरे बच्चों की आजीविका छीना, मेरा समाज से सम्मान छीना, उनको मारकर खुद के साथ इंसाफ करूंगा।

अब दिनेश मुर्मू का परिचय

यह हमलावर दिनेश मुर्मू की तस्वीर है। दिनेश बिहार के मुंगेर जिले के खड़कपुर का रहने वाला है।

1993 का रेलवे ट्रैप केस : क्या है पूरा मामला?

साल 1993 में लखनऊ रेलवे मंडल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर CBI ने एक ट्रैप ऑपरेशन चलाया था। दर्जनों कर्मचारियों पर रिश्वत लेने और देने के आरोप लगे थे। इनमें दिनेश मुर्मू भी शामिल था। जांच के बाद दिनेश मुर्मू सहित कई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।

वैसे दिनेश ने कहा है कि घूस लेने की शिकायत उसने की थी। उसे जबरदस्ती फंसा दिया गया। दिनेश ने दावा किया कि सीताराम गुप्ता नाम के रेलवे कर्मचारी को उसने 200 रुपए घूस लेते पकड़वाया था। बाद में उसे भी केस में शामिल कर नौकरी से निकाल दिया गया। तब से वह CBI से बदला लेने के लिए अधिकारियों को ढूंढ रहा है।

3 तस्वीरों में देखिए मुर्मू के धनुष-बाण

दिनेश मुर्मू ने इस धनुष का इस्तेमाल किया। यह 4 फीट लंबा है।

दिनेश मुर्मू के तीर (बाण) काफी नुकीले और पैने हैं।

पुलिस ने दिनेश के पास से 6 तीर और धनुष बरामद किया है।

ASI वीरेंद्र सिंह : ईमानदार जांच अधिकारी की छवि

वीरेंद्र सिंह CBI में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत हैं। वरिष्ठ अधिकारी उन्हें निडर, निष्पक्ष और नियमों के प्रति बेहद प्रतिबद्ध मानते हैं। वर्तमान में वह CBI लखनऊ जोन के एक सीनियर ASI हैं। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ASI के सीने में बाईं तरफ 5 सेमी गहरा घाव हुआ है। स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है।

घटना के तुरंत बाद CBI अफसरों ने स्थानीय पुलिस को जांच में शामिल किया। हमलावर से पूछताछ जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हमला किसी संगठित साजिश का हिस्सा तो नहीं।

————————–

ये खबर भी पढ़िए…

लखनऊ में दरोगा पर धनुष-बाण से हमला, CBI ऑफिस में चलाया तीर, सीने में धंसा

लखनऊ में सीबीआई के एएसआई पर धनुष-बाण से हमला किया गया। ASI वीरेंद्र सिंह सीबीआई दफ्तर के गेट पर खड़े थे। तभी एक व्यक्ति ने धनुष पर बाण चढ़ाकर मारा। बाण उनके सीने में लगा और वह घायल होकर गिर गए। (पूरी खबर पढ़िए)

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising