28 April को भारत में लॉन्च होगा 17 min में फुल चार्ज होने वाला वनप्लस फोन, साथ आएंगे ये प्रोडक्ट

142

28 April को भारत में लॉन्च होगा 17 min में फुल चार्ज होने वाला वनप्लस फोन, साथ आएंगे ये प्रोडक्ट

टेक कंपनी वनप्लस 28 अप्रैल को होने वाले इवेंट में कई नए प्रोडक्ट भारत में लॉन्च करने वाली है। इवेंट को भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे होस्ट किया जाएगा। इवेंट में कंपनी OnePlus 10R, OnePlus Nord CE 2 Lite और नॉर्ड सीरीज के तहत एक नया TWS लॉन्च करेगी। जैसे की वनप्लस ने बताया, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है। कंपनी का दावा है कि इसमें 33W सुपरवोक चार्जर भी होगा जो बैटरी को 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज कर सकता है।

Nord CE 2 Lite में क्या होगा खास

वनप्लस ने ये भी बताया कि Nord CE 2 Lite में प्राइमरी 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसने नॉर्ड बड्स के साथ ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) कैटेगरी में नॉर्ड की एंट्री की भी घोषणा की, जो 28 अप्रैल को डेब्यू करेगा। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W का चार्जर मिलेगा। Nord CE 2 Lite में 8GB तक रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इंटरनल मेमोरी 128GB के आसपास हो सकती है। Nord CE 2 Lite एंड्रॉइड 11 और OxygenOS 11 के ऊपर चल सकता है।

ये भी पढ़ें- Jio लाया ‘Zero Entry Cost’ वाले 6 नए प्लान: मिलेगी 1000Mbps तक स्पीड, 14 OTT ऐप्स और बहुत कुछ

संबंधित खबरें

30 घंटे का प्लेबैक देंगे बड्स

वनप्लस का दावा है कि नॉर्ड बड्स को वनप्लस ऑडियो एक्सपीरियंस को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया जा रहा है, जिसमें बेहतर बास रीप्रोडक्शन और क्रिस्टल-क्लियर साउंड के लिए 12.4 मिमी बड़े डायनेमिक बास ड्राइवर होंगे। OnePlus Nord Buds एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है।

वनप्लस अपने प्रीमियम और मिड-सेगमेंट पोर्टफोलियो को मजबूत करने वाले ईयरबड्स के साथ OnePlus 10R 5G और Nord CE 2 Lite 5G लॉन्च करेगा। OnePlus 10R 5G, 10 Pro का टोन्ड वर्जन है जबकि CE 2 Lite इस साल फरवरी में लॉन्च किए गए Nord CE 2 का वाटर डाउन वर्जन है।

17 मिनट में फुल चार्ज होगा 10R

OnePlus 10R 150W फास्ट चार्जर के साथ MediaTek डाइमेंसिटी 900 मैक्स चिपसेट के साथ आएगा जो किसी भी OnePlus डिवाइस में पहला होगा। इसमें 4500mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि नई चार्जिंग तकनीक OnePlus 10R 5G की बैटरी को 1-100% से 17 मिनट में चार्ज करने में सक्षम है।

(कवर फोटो क्रेडिट- Twitter/@Pocketlint)



Source link