26 जनवरी: जानिए मुलायम सिंह समेत यूपी की उन 8 हस्तियों को, जिन्हें मिलेगा पद्म पुरस्कार

25
26 जनवरी: जानिए मुलायम सिंह समेत यूपी की उन 8 हस्तियों को, जिन्हें मिलेगा पद्म पुरस्कार

26 जनवरी: जानिए मुलायम सिंह समेत यूपी की उन 8 हस्तियों को, जिन्हें मिलेगा पद्म पुरस्कार



गणतंत्र दिवस पर पद्म सम्मान पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें राजनीति के धुरंधर रहे मुलायम सिंह यादव समेत अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान करने वाली 8 हस्तियां शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की इन 8 शख्सियतों ने अपने-अपने क्षेत्र में नाम कमाया है, जिसके लिए उनको नवाजा जा रहा है। मुलायम सिंह को तो शायद आप जानते होंगे लेकिन क्या बाकी सात लोगों को आप जानते हैं? इन विभूतियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

यूपी की ये विभूतियां होंगी सम्‍मानित:

मुलायम सिंह यादव
स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा जा रहा है। पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है। ये सम्मान मुलायम सिंह को उन्हें मरणोपरांत दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में पैदा हुए मुलायम सिंह यादव का बीते साल अक्टूबर में निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव ने करीब 50 साल तक प्रदेश और केंद्र की सक्रिय राजनीति की। वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने सेवा दी। मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक भी थे। ये दल आज यूपी में मुख्य विपक्षी दल है।

मनोरंजन साहू
प्रोफेसर मनोरंजन साहू को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा रहा है। BHU यानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 34 सालों तक प्रोफेसर रहे डॉक्टर साहू का मेडिकल के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान रहा है। खासतौर से सर्जरी के फील्ड में, जिसे हिन्दी में शल्य चिकित्सा कहा जाता है। डॉ साहू का एक बड़ा अहम योगदान रहा है। उनको मेडिकल की क्षारसूत्र पद्धति यानी alkaline method का एक्सपर्ट माना जाता है।

padam_manoranjan.jpg

विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले डॉ॰ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को आज पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा रहा है। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए काम के लिए डॉक्टर तिवारी को सम्मान मिल रहा है। डॉ॰ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी 2013 से 2017 तक साहित्य अकादमी के अध्यक्ष भी रहे हैं। साहित्यकार डॉ तिवारी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कई सम्मान मिल चुके हैं। अब उनको पद्म सम्मान मिला है।

padam_vishwanath.jpg

ऋत्विक सान्याल
बनारस के मशहूर संगीतकार और गायक पंडित ऋत्विक सान्याल को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय शास्त्री संगीत के क्षेत्र में उन्हें कई सम्मान मिले हुए हैं- इसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश रत्न और ध्रुपद सम्मान शामिल है।

 

padam_ritvik.jpg

दिलशाद हुसैन
मुरादाबाद के रहने वाले दिलशाद हुसैन का चयन पद्श्री सम्मान के लिए हुआ है। नक्काशी के उस्ताद दिलशाद हुसैन के हाथों की कला ने पीतलनगरी मुरादाबाद को दुनिया में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। दिलशाद हुसैन के नाम पर राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार और शिल्पगुरु पुरस्कार दर्ज है। लेकिन ये पहला मौका है जब मुरादाबाद से किसी को पद्म पुरस्कार मिलेगा। ये सौभाग्य दिलशाद हुसैन को मिला है।

padam_dilshad.jpg

उमा शंकर पांडेय
बुंदेलखंड के उमाशंकर पांडेय को सामाजिक कार्य में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने मेड़बंदी का तरीका अपनाकर अपने गांव को जल ग्राम बना दिया। इस काम के लिए उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। 61 साल के उमा शंकर पांडे दिव्यांग हैं लेकिन इसे उन्होंने कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्हों जन कल्याण के लिए लगातार काम किए। लंबे संघर्ष से अपनी पहचान बनाने वाले उमाशंकर को अब सरकार भी पद्म पुरस्कार से नवाज रही है।

padam_umash.jpgpadam_gupta.jpg

राधाचरण गुप्ता
राधाचरण गुप्ता को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया है। झांसी के प्रोफेसर राधाचरण गुप्ता को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री दिए जाने की घोषणा हुई है। प्रोफेसर गुप्ता 88 साल के हैं। 2009 में उन्हें गणित के इतिहास के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान केनेथ ओमे से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान हासिल करने वाले वे अकेले भारतीय हैं। डॉ गुप्ता अब तक 80 किताबें लिख चुके हैं।

अरविंद कुमार
उत्तर प्रदेश के अरविंद कुमार को साइंस और इंजिनियरिंग के लिए पद्मश्री से सम्‍मानित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News