2029 में 200 से अधिक महिलाएं होंगी लोकसभा में : सम्राट चौधरी h3>
2029 में 200 से अधिक महिलाएं होंगी लोकसभा में : सम्राट चौधरी
राजगीर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक
प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद हुईं शामिल
फोटो:
बीजेपी राजगीर : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बानथी श्रीनिवासन, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु सिंह व अन्य।
बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार को राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बानथी श्रीनिवासन, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह व राज्यसभा सांसद इंदुबाला गोस्वामी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके गाद वंदे मातरम गाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से देश की आधी आबादी को सशक्त बनाया जा रहा है। मोदी सरकार भविष्य में महिलाओं को और अधिक सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक अधिकार देने के लिए प्रयासरत है। वर्ष 2029 में लोकसभा में 200 से अधिक महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें जीतने का दावा किया।
गया में माफियाओं को होगा पिंडदान:
उन्होंने कहा कि बिहार को बालू, दारू और जमीन माफिया चला रहे हैं। भाजपा की सरकार बनी तो सभी नेपाल भाग जाएंगे या गया में उनका पिंडदान होगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने बिहार में शराबबंदी की। उनसे सवाल है कि बिहार में शराब की दुकान खोली किसने। वर्ष 2005 में बिहार में शराब की 987 दुकानें थी। मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाकर 11 हजार से अधिक कर दिया। आज शराब की होम डिलीवरी हो रही है। नीतीश कुमार का जाना तय है। 2025 में भाजपा की सरकार बनाइए, माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा।
देश का प्रतिनिधित्व कर रही है नारी:
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज नारी शक्ति देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से महिलाएं सशक्त हो रही है। अब लोग बेटी के जन्म पर खुशियां मनाते हैं। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां तेजी से विकास हो रहा है। राज्यसभा सांसद सह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूरे राष्ट्र का विकास हो रहा है। नारी सशक्तीकरण के लिए देश में कई योजनाएं चल रही हैं।
कार्यक्रम में हुईं शामिल:
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता व संचालन शोभा सिंह ने की। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री सह विधायक निशा सिंह, प्रदेश प्रभारी सजन झा, प्रदेश महामंत्री भारती सुमन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, नागेन्द्र नाथ, क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक, नेहा निश्चल, चांदनी पांडेय, जिलाध्यक्ष ईं. रविशंकर प्रसाद सिंह, चेतना सिन्हा, डॉ. ममता रानी, शीला सिंह, सरला रजक, कुमकुम देवी, रागिनी रानी, गुड़िया तिवारी, तबस्सुम, साबो देवी आदि शामिल हुईं।
प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत:
इससे पहले जिले के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया। नगरनौसा, नूरसराय, बिहारशरीफ में कई स्वागत द्वार बनाये गये थे। नगरनौसा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी तरह माधोपुर धर्मकांटा, जैतीपुर बाइपास मोड़, नूरसराय के बेलदारी के पास भी उनका स्वागत किया गया। इसके बाद दीपनगर में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के साथ प्रणव प्रकाश जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे। प्रणव प्रकाश ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में इस बार 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल होगी।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News