2023 में CM बनने पर तेजस्वी यादव बोले- नीतीश मुख्यमंत्री हैं, हम उनके अंडर हैं, PM बनना उनकी लालसा नहीं

63
2023 में CM बनने पर तेजस्वी यादव बोले- नीतीश मुख्यमंत्री हैं, हम उनके अंडर हैं, PM बनना उनकी लालसा नहीं

2023 में CM बनने पर तेजस्वी यादव बोले- नीतीश मुख्यमंत्री हैं, हम उनके अंडर हैं, PM बनना उनकी लालसा नहीं

बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 2023 में मुख्यमंत्री बनने के दावे पर खुद तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और वो सब उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश की कोई लालसा नहीं है कि वो प्रधानमंत्री बनें। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के पक्ष में खड़े होते हुए कहा कि नीतीश के पास अभी विपक्षी दलों को एकजुट करना एकमात्र एजेंडा है।

गुरुवार को जगदानंद सिंह ने दावा किया था कि नीतीश 2023 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देंगे। शुक्रवार को आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने भी ऐसा ही दावा किया कि जेडीयू और आरजेडी में इस पर सहमति है। जगदानंद सिंह के बयान के बाद बीजेपी के नेताओं ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोल दिया। सुशील मोदी ने तो बाकायदा वीडियो संदेश जारी करके लालू यादव को बताया कि कैसे जेडीयू के पांच विधायक को तोड़कर वो चाहें तो तुरंत तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को फौरन CM बनाने की ट्रिक लालू यादव को समझाई, कहा- नीतीश के भरोसे ना रहें

नीतीश इस समय 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी विरोधी दलों में राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता की कोशिश में लगे हैं। उनकी इस कोशिश को पीएम पद के लिए उनकी खुद की दावेदारी के तौर पर भी देखा जा रहा है जिसे वो कई बार खारिज कर चुके हैं। नीतीश कई बार कह चुके हैं कि वो सिर्फ विपक्षी एकता के लिए काम कर रहे हैं और पीएम पद के कैंडिडेट नहीं हैं। छिटपुट नेताओं द्वारा उनको पीएम कैंडिडेट बताने के बावजूद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का ऑफिसियल स्टैंड अब तक यही है कि नीतीश पीएम मैटेरियल हैं लेकिन कैंडिडेट नहीं।

तेजस्वी यादव 2023 में CM बनेंगे, बिहार RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले- देश नीतीश का इंतजार कर रहा है

तेजस्वी को सीएम बनाने का सारा सवाल नीतीश के केंद्रीय राजनीति में जाने की संभावनाओं पर टिका है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के दौरान लालू यादव से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि तेजस्वी सीएम बनें। उसके अगले दिन एक समाचार चैनल ने जगदानंद सिंह से यही सवाल पूछ लिया कि तेजस्वी कब सीएम बनेंगे तो उन्होंने कह दिया कि नीतीश की घोषणा के मुताबिक 2022 खत्म होने के बाद 2023 में तेजस्वी सीएम बन जाएंगे। जगदानंद सिंह ने साथ ही कहा था कि देश नीतीश का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी का।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News