18 साल से कम उम्र के खिलाडिय़ों के लिए ‘मुख्यमंत्री कप’, हुनर तराशकर भरेंगे सपनों की उड़ान | ‘Chief Minister’s Cup’ for players under 18 years of age | Patrika News

119
18 साल से कम उम्र के खिलाडिय़ों के लिए ‘मुख्यमंत्री कप’, हुनर तराशकर भरेंगे सपनों की उड़ान | ‘Chief Minister’s Cup’ for players under 18 years of age | Patrika News

18 साल से कम उम्र के खिलाडिय़ों के लिए ‘मुख्यमंत्री कप’, हुनर तराशकर भरेंगे सपनों की उड़ान | ‘Chief Minister’s Cup’ for players under 18 years of age | Patrika News

2015 में की गई थी शुरुआत
यहां आपको बता दें कि ‘मुख्यमंत्री कप’ की शुरुआत वर्ष 2015-16 से हुई। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को खोज कर प्रशिक्षण दिया जाए। ‘मुख्यमंत्री कप’ का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रति युवाओं में जागरुकता पैदा करना, खेल को सर्व-सुलभ बनाना, प्रतिभावान खिलाडिय़ों की पहचान विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर करना और प्रतिभावान एवं उदीयमान खिलाडिय़ों को पर्याप्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

सरकार के इस फैसले के बाद ‘मुख्यमंत्री कप’ इसी उद्देश्य के साथ आयोजित किया जा रहा है। 21 नवंबर 2022 से शुरू किए जा रहे ‘मुख्यमंत्री कप’ का आयोजन 4 चरण में किया जाएगा। पहले चरण में ब्लॉक मुख्यालय, दूसरे चरण में जिला मुख्यालय, तीसरे चरण में दस संभागीय मुख्यालय और चौथे चरण में राज्य स्तर पर संभाग से चयनित खिलाड़ी तथा खिलाडिय़ों के दलों की लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान, बोलीं, दुष्कर्मियों को चौराहे पर हो फांसी, चील-कौए नोंच खाएं, देखें वीडियो ये भी पढ़ें: MP Farmers आदिवासी दिवस पर हाइटेंशन टावर पर चढ़े आधा दर्जन किसान, विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल

इन खेलों में होगी प्रतियोगिता
ब्लॉक में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबाल और खो-खो की प्रतियोगिता स्थानीय खेल निकाय, क्लब, विद्यालय, खेल संघों एवं ग्राम पंचायत के खिलाडिय़ों-खेल दलों को सम्मिलित कर लीग आधार पर होगी। ब्लॉक में चयनित खिलाडिय़ों को ही जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

ये भी देखें: रवीन्द्र भवन सभागार में गूंजे कौशिकी चक्रवर्ती के सुर, तस्वीरों में देखें शास्त्रीय संगीत से सजी शाम ये भी पढ़ें: Iron man championship पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित, खेल से जुड़ीं इस महिला डॉक्टर ने दुनिया भर में मशहूर किया MP का नाम

18 वर्ष से कम आयु सीमा के खिलाड़ी होंगे शामिल
गौरतलब है कि इस ‘मुख्यमंत्री कप’ में 18 वर्ष से कम आयु समूह के बालक एवं बालिका खिलाड़ी ही सम्मिलित होंगे। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2022 से की जाएगी। खिलाड़ी को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रतियोगिता स्तर पर आयु का सत्यापन अनिवार्य होगा। आयु सत्यापन में त्रुटि पाए जाने पर खिलाड़ी को उस खेल प्रतियोगिता से निष्कासित किया जा सकेगा।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News