1607 शस्त्रों की अनुज्ञप्ति की जायेगी रद्द, भेजा गया नोटिस h3>
ऐप पर पढ़ें
-शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अंतरराज्यीय व अंतर जिला अधिकारियों के साथ बैठक
-जिले भर में 18194 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
-390 अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
आरा, हमारे संवाददाता।
जिले में आरा लोकसभा एवं अगिआंव सुरक्षित विधानसभा उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अंतरराज्यीय व अंतरजिला अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो गई हैं। इसमें रणनीति को अंतिम रूप दे दिया गया है। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम महेंद्र कुमार एवं एसपी नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के साथ जिले के एसपी, डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ, संबंधित बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। इसका सकारात्मक परिणाम मिला है। इसी तरह बक्सर के डुमरांव, रोहतास के बिक्रमगंज एवं अरवल जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठकें हो चुकी हैं। डीएम ने बताया कि जिले में अभी तक सत्यापन नहीं कराने वाले 1607 शस्त्रों की अनुज्ञप्ति रद्द की जाएगी। इसके लिए लाइसेंसधारियों को नोटिस भेजा गया है। जिले में कुल 5670 शस्त्रों में से 3752 का ही सत्यापन किया गया है। साथ ही 1980 शस्त्रों को जमा करा दिया गया है। एसपी ने बताया कि जिले भर में 18194 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जिले के विभिन्न थानों के 390 अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही 147 अपराधियों के खिलाफ सीसीए की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें से 71 के खिलाफ आदेश पारित कर दिया गया है।
———–
चुनाव के मद्देनजर सहार सोन नदी चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट नियुक्त
सहार, संवाद सूत्र। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सहार सोन नदी पुल पर बने अंतरजिला चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया है। मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सहार और अरवल जिलों की सीमा होने के कारण वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सख्ती बरती जा रही है, जहां से मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि अपराधियों एवं अपराधिक गतिविधियों अंकुश लगाया जा सके। इसी अभियान में तीन रोजगार सेवकों धर्मवीर सिंह, राजेश सिंह, विनोद सिंह को चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया है। सहार थाना पुलिस की ओर से दो जगहों पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में अरवल-सहार सीमा पर सोन नदी चेक पोस्ट और खैरा में चेकपोस्ट बना कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सहार अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सहार क्षेत्र में चारपहिया और दोपहिया वाहनों की कैमरे की निगरानी में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहार सोन नदी चेक पोस्ट और खैरा चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में सहार पुलिस की ओर से जांच अभियान जोर-शोर से चल रहा है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News