मंगलवार, 18 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

CSIR में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका: टेक्नीशियन के 43 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और नौकरी की तलाश में हैं, तो वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) में आपके लिए एक अच्छा अवसर है। CSIR ने टेक्नीशियन (ग्रुप II) के 43 पदों पर भर्ती के लिए…

CSIR में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका: टेक्नीशियन के 43 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
(फोटो: IANS)

अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और नौकरी की तलाश में हैं, तो वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) में आपके लिए एक अच्छा अवसर है। CSIR ने टेक्नीशियन (ग्रुप II) के 43 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भर्ती अभियान विभिन्न तकनीकी ट्रेड के लिए है। कुल 43 रिक्तियों में से 19 पद सामान्य वर्ग, 11 ओबीसी (एनसीएल), 6 अनुसूचित जाति (एससी), 3 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 4 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित हैं।

पात्रता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 17 सितंबर के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, ट्रेड टेस्ट और फिर अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने पर वेतन 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह के बीच होगा, साथ ही अन्य भत्ते और लाभ भी मिलेंगे। आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जबकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

किन ट्रेड में कितनी रिक्तियां

इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA): 21
  • डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर (DTPO): 7
  • कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटेनेंस (CH & NM): 5
  • मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT): 2
  • ड्राफ्ट्समैन (आर्किटेक्चर): 2
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: 2
  • ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल): 1
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 1
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल प्लांट): 1
  • इंटीरियर डिजाइनर: 1

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSIR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →