रेलवे में 4600 से ज़्यादा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने उत्तरी रेलवे में 'एक्ट अप्रेंटिस' के 4,651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए…
अगर आप 10वीं पास हैं और रेलवे में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने उत्तरी रेलवे में 'एक्ट अप्रेंटिस' के 4,651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भर्ती 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न डिवीजनों और वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर तय की गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया RRC-NR की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
पात्रता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन/SSC) या इसके समकक्ष परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि, यानी 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित अप्रेंटिस को नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
किस क्लस्टर में कितने पद
रेलवे ने कुल 4,651 पदों को विभिन्न क्लस्टरों में बांटा है, जिसका विवरण इस प्रकार है:
- लखनऊ (LKO): 1,525 पद
- दिल्ली (DLI): 1,312 पद
- अंबाला (UMB): 979 पद
- फिरोजपुर (FZR): 740 पद
- मुरादाबाद (MB): 63 पद
- जम्मू: 32 पद
इनपुट: IANS



