हैवानियत! गैंगरेप करने के बाद तोड़ दिया लड़की का हाथ-पैर, मरा समझकर जंगल में छोड़ आरोपी फरार, हालत गंभीर

24
हैवानियत! गैंगरेप करने के बाद तोड़ दिया लड़की का हाथ-पैर, मरा समझकर जंगल में छोड़ आरोपी फरार, हालत गंभीर

हैवानियत! गैंगरेप करने के बाद तोड़ दिया लड़की का हाथ-पैर, मरा समझकर जंगल में छोड़ आरोपी फरार, हालत गंभीर


Gangrape Agra Police News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी है कि होली पर घर से निकली एक लड़की के साथ अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। आरोपी उसे मरा हुआ समझकर जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित रेंगते हुए सड़क तक पहुंच, उसकी हालत काफी गंभीर है।

 

आगरा में लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या की कोशिश

हाइलाइट्स

  • आगरा में लड़की बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली
  • शरीर पर कई चोट के निशान, आंख से बह रहा थ खून
  • पुलिस ने भाई की तहरीर पर रेप की एफआईआर दर्ज की
  • गैंगरेप के बाद जंगल में मरा समझकर छोड़ने की आशंका
आगरा: आगरा में लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह लड़की बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली। सूचना मिलते ही घरवाले और पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि वह अभी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि दरिंदों ने गैंगरेप किया। जंगल में घसीटा। फिर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए। गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। आरोपी लड़की को मरा समझकर फरार हो गए। वह रातभर जंगल में तड़पती रही। थोड़ा होश आने पर किसी तरह घिसटती हुई जंगल से सड़क तक पहुंचीं। पुलिस ने भाई की तहरीर पर रेप की एफआईआर दर्ज कर ली है।

परिजन के मुताबिक, बेटी गुरुवार दोपहर अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। परिजन यह समझते रहे कि वह होली खेल रही होगी। शाम छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो चिंता हुई। पता किया तो मालूम हुआ कि वह मौसी के घर नहीं पहुंची थीं। काफी तलाशने पर भी वह नहीं मिलीं। शुक्रवार सुबह एक राहगीर के जरिए जंगल में मिलने की सूचना मिली। पीड़िता के भाई ने बताया है कि जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि बहन की हालत बहुत खराब थी। दो मिनट तक होश में थी फिर बेहोश हो गई। शरीर पर कपड़े नहीं थे। आंख से खून बह रहा था। लग रहा कि गैंगरेप कर दरिंदों ने बुरी तरह से नोंचा है। जंगल में दरिंदों ने घसीटकर तड़पाया है। पीठ और सिर छिला है। ऐसा लग रहा है कि दरिंदे मरा हुआ समझकर जंगल में फेंक गए। बहन रातभर वहां पर पड़ी रही। सुबह उसे जब होश आया तो किसी तरह सड़क तक पहुंची।

पुलिस बोली- पीड़िता अभी बोल नहीं पा रही

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान हैं। काफी मारा पीटा गया है। भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के बयान दर्ज किए जाने की कोशिश की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। हालांकि पीड़िता अभी बोल नहीं पा रही है। स्थिति सही होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News