‘हुजूर! आते-आते बहुत देर कर दी…’ सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी पर क्यों किया ये तंज… समझिए पूरी बात

137
‘हुजूर! आते-आते बहुत देर कर दी…’ सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी पर क्यों किया ये तंज… समझिए पूरी बात

‘हुजूर! आते-आते बहुत देर कर दी…’ सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी पर क्यों किया ये तंज… समझिए पूरी बात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने ​तंज कसा और कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए किसान अभीतक तरस रहे हौं। बता दें, 5 और 6 दिसंबर को झालावाड़ क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। आज राहुल गांधी झालावाड़ पहुंच गए हैं।​

 

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने कसा तंज
  • अतिवृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए तरस रहे किसान: दुष्यंत सिंह
  • 5 और 6 दिसंबर को झालावाड़ क्षेत्र से निकलेगी राहुल गांधी की यात्रा
जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। झालावाड़ स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी के लिए कहा कि ‘हुजूर, आते आते बहुत देर कर दी।’ दुष्यंत सिंह ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में पधारने पर वे नैतिक तौर पर स्वागत करते हैं लेकिन राहुल जी जनता को गुमराह करना बंद कीजिए। अब आप राजस्थान आ ही गए हैं तो कुछ सवालों के जवाब भी दे दीजिए। संपूर्ण कर्जा माफी का वादा याद दिलाते हुए दुष्यंत सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले आपने वादा किया था कि एक से दस तक गिनती गिनूंगा और किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा। किसान 4 साल से इंतजार करते रह गए, लेकिन किसानों का कर्जा अभी तक माफ क्यों नहीं किया।

मुआवजे के लिए तरस रहे किसान: दुष्यंत सिंह

दुष्यंत सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलकर वोट हासिल करती है। चुनावी दिनों में झूठे वादे करके लोगों को प्रलोभन देकर आकर्षित करती है। सत्ता में आने के बाद प्रदेश के किसानों और युवाओं से किए गए वादों को याद ही नहीं करती है। दुष्यंत सिंह ने पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अतिवृष्टि के चलते प्रदेश के लाखों किसान बर्बाद हो गए। बार बार मुआवजे की मांग करने वाले किसान अभी तक मुआवजे के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस के वादे केवल काजगी साबित हुए हैं। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहे हैं और सरकार कागजों में काम होना बताकर वाहवाही लूट रही है।

5 और 6 दिसंबर को झालावाड़ क्षेत्र से निकलेगी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार 4 दिसंबर की शाम को राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर रही है। रविवार को रात्रि विश्राम चवली गांव के पास संजय डांगी के खेत में होगा। सोमवार 5 दिसंबर और मंगलवार 6 दिसंबर को दो दिन तक लगातार यह यात्रा झालावाड़ जिले से गुजरेगी और देर शाम को कोटा पहुंचेगी। राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता झालावाड़ पहुंचे हैं।

राजस्थान में दोगुनी रफ्तार से चलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान में दोगुनी रफ्तार के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। अब तक वे एक दिन में करीब 30 से 35 किलोमीटर की यात्रा करते थे। राजस्थान में प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने के रात्रि विश्राम होगा। फिर 5 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा आगे बढेगी। 17 दिसंबर को अलवर के मालाखेड़ा में प्रदेशव्यापी सभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। बीच में दो दिन यात्रा पर ब्रेक रहेगा क्योंकि राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। 18 दिसंबर की शाम को अलवर से होते हुए हरियाणा में जाना प्रस्तावित है। (रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़)

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News