स्वराशि कुंभ में 30 साल बाद पहुंचेंगे शनि, इन तीन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, धन लाभ का प्रबल होगा योग | Shani Dev Transit to Aquarius Zodiac After 30 Years | Patrika News

116

स्वराशि कुंभ में 30 साल बाद पहुंचेंगे शनि, इन तीन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, धन लाभ का प्रबल होगा योग | Shani Dev Transit to Aquarius Zodiac After 30 Years | Patrika News

Shani Gochar 2022: सूर्य पुत्र शनि देव अब अपनी दशा बदल रहे हैं। 30 साल बाद शनिदेव अब कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके असर कुंभ के साथ साथ तीन अन्य राशियों में भी पड़ेगा। ज्योतिशास्त्रों के अनुसार इन राशियों को धन लक्ष्मी का लाभ मिलेगा।

लखनऊ

Updated: April 12, 2022 06:07:12 pm

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हर ग्रह एक समय के बाद एक ग्रह से दूसरे ग्रह में जाता है। इससे मानव जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी तरह सूर्य पुत्र शनिदेव 30 साल बाद अपनी स्वराशि पर कुंभा में गोचर कर रहे।

Shani Dev Transit to Aquarius Zodiac After 30 Years

ज्योतिशाचार्य पं. केए पद्मेश दुबे के अनुसार ग्रहों में सबसे धीमी गति में शनिदेव ही चलते हैंय़ इनको एक राशि अर्थात अक ग्रह से दूसरे ग्रह जाने पर कम से कम ढ़ाई साल का समय लगता है। यही वजह है कि शनिदेव 30 साल अपने स्वराशि में 29 अप्रैल को आगमन करेंगे। ज्योतिशास्त्र के अनुसार शनि को न्यायाधीश पद की प्राप्ति है, इंसान के उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि नए राशि में प्रवेश करने के साथ तीन अन्य मेष, वृषभ और धन राशियों को भी प्रभावित करेंगे। इससे इन तीनों राशियों के सदस्यों को धन लाभ का प्रबल योग रहेगा।

यह भी पढ़ें

दो साल इंतजार के बाद आंसुओं संग खुला अस्थियों का लॉकर, जानिए बेटे की दर्दनाक दास्तान

मेष राशि(Aries): इस राशि के सदस्यों का 29 अप्रैल से अच्छा समय शुरू हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे लाभ और आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कई स्त्रोतों से धन कमाएंगे। कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है। वहीं शनि देव आपके दशम भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में उन्नति मिल सकती है। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय उचित है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल जाएगी। ऑफिस में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि(Sagittarius): धनु राशि के लिए शनि का गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। क्योकि शनि देव के गोचर करते ही आपको ऊपर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। साथ ही तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। वहीं शनि देव आपके तीसरे भाव यानि कि पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वहीं इस समय आपको कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें

21 फुट ऊंचे राम चबूतरे पर बनेगा गर्भगृह, लगेंगे 25 हजार पत्थर

वृषभ राशि(Taurus): आपके लिए शनि देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके नौकरी और करियर भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग मीडिया, फैशन डिजाइनिंग और फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें

भाजपा के नाम एक और रिकार्ड, विधान परिषद में 68 एमएलसी, जानिए किसके पास अब कितनी सीट

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News