सोनू सूद का रैपर परम को मुंबई आने का न्योता: कहा- जल्दी मिलते हैं, मैं हर मदद के लिए तैयार; मोगा की परम को मिला पहला शो – Jalandhar News h3>
मोगा की रैपर परम से वीडियो कॉल पर बात करते बालीवुड एक्टर सोनू सूद।
पंजाब के मोगा की वायरल गर्ल रैपर परम को बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने मुंबई आने का न्योता दिया। उन्होंने वीडियो कॉल पर परम से बात की। जब सोनू सूद ने कहा कि मुंबई आओ तो परम ने कहा कि वह आ रही हैं।
.
उनका वहां पर एक शो है। इस पर सोनू सूद ने कहा कि चलो ये तो और अच्छा हो गया। जल्दी मिलते हैं। यहां मुंबई में मैं तुम्हारी मदद करूंगा। तुम आगे बढ़ो। किसी भी चीज की जरूरत हो तो मुझे बताना।
सोनू सूद भी मोगा के ही रहने वाले हैं और परम की तरह एक साधारण परिवार से उन्होंने मुंबई में अपनी पहचान बनाई हैं। बता दें कि दैट गर्ल टाइटल से आए उसके सॉन्ग के बाद परम को मुंबई में अपना पहला शो मिला है।
सोनू सूद की बहन मालविका ने करवाई बात दुनियाभर में अपने रैप के जरिए वायरल हो रही परम के साथ सोनू सूद की बात उनकी बहन मालविका ने करवाई। वीडियो कॉल में वे बीच-बीच में परम की उपलब्धियों को बारे में बताती हैं। मालविका ने सोनू सूद से हुई इस वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसे सोनी सूद के इंस्टा पेज आई लव सोनू पर भी शेयर किया है।
दैट गर्ल सांग में परम।
दोनों के बीच क्या हुई बातचीत..
- परम– भैया, मेरा मुंबई में एक शो है। उसके बाद आपसे मिलने आऊंगी।
- सोनू सूद- अच्छा, मुंबई में शो कहां है?
- परम– (शो का वैन्यू नहीं बता पाईं)
- मालविका– भैया, अभी इसे वैन्यू पता नहीं है।
- सोनू सूद– चलो कोई बात नहीं। जब पता चले तो बताना। और अगर किसी भी तरह की मदद चाहिए हो तो मैं हमेशा तैयार हूं।
एक गीत ने मोगा से मुंबई तक पहुंचाया परम की कहानी सिर्फ एक गाने की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष और सपनों की मिसाल है। परम की मेहनत और पैशन ने उसे आज मोगा की गलियों से मुंबई तक पहुंचा दिया है। हालांकि परम ने अपने शो की डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है। केवल इतना ही बताया कि उसका शो होने वाला है।
परम की साधारण आवाज को लोग पंजाब सहित पूरे देश में पसंद कर रहे हैं।
दाना मंडी मोगा से किया संगीत का सफर शुरू परम का परिवार बेहद साधारण है, मां लोगों के घरों में काम करती हैं और पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 10वीं क्लास से उन्हें म्यूजिक का शौक हुआ। परम के गांव की महिला ने बताया कि उसके मामा जागरण में गाते थे। इससे परम को गाने का शौक हुआ। दाना मंडी मोगा से किया संगीत का सफर शुरू
दैट गर्ल गीत को लिखने वाले साब भी परम के क्लासमेट इस गीत को लिखने वाले साब भी परम के क्लासमेट हैं। परम और साब मोगा की दाना मंडी में हिप-हॉप में रुचि रखने वाले कॉलेज के अन्य लड़के-लड़कियों के साथ मिलते थे। ये खुली और शांत जगह थी, इसलिए रोज यहां गाने की प्रैक्टिस करते और उसे रिकॉर्ड कर लेते। इसको वह अपने इंस्टा पर ‘सायफर पीबी29 यूजरनेम वाले साब के पेज ‘मालवा हुड’ पर अपलोड कर देते थे। इसी से उनको ब्रेक थ्रू मिला और आज दोनों पंजाब सहित दुनिया की गली-गली तक पहुंच गए हैं।



