सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी | Gold and silver prices continue to rise | Patrika News

146
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी | Gold and silver prices continue to rise | Patrika News

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी | Gold and silver prices continue to rise | Patrika News

इंदौरPublished: Dec 05, 2022 06:18:05 pm

इंदौर बाजार ….. 5-12-2022-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 55450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 667ो00 रुपए किलो

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी

सराफा बाजार…
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी की कीमतों में उछाल आया। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1809.90 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1794.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 22.92 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 53400 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 63550 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 55450 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 667ो00 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
चिप्स का आलू हुआ महंगा, प्याज में मंदी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में चिप्स का आलू में अच्छी मांग से भाव तेज रहे। प्याज में मंदी बनी रही। प्याज की बंपर आवक से भाव बढ़ नहीं पा रहे है। नए आलू की आवक 900 बोरी रही। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 2800 से 3000 व राशन 1800 से 2100 रुपए क्विंटल बिका। नए प्याज की 35 हजार बोरी आवक हुई । मंडी में पुरानी प्याज की 80 हजार, आलू की 12 हजार व लहसुन की 12 हजार बोरी आवक हुई। प्याज बेस्ट 800 से 900, एवरेज 400 से 700, गोल्टा 300 से 400, गोल्टी 200 से 300, आलू ज्योति 1300 से 1500, मीडियम 800 से 1200, लहसुन ऊंटी सुपर 2600 से 3000, बोल्ड 2000 से 2500, एवरेज 1500 से 1700 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
देश की मंडियों में 5.70 लाख बोरी सोयाबीन की आवक
विदेशी बाजारों में गिरावट से खाद्य तेलों के दाम घटे
इंदौर. विदेशी बाजारों की गिरावट का असर सोयाबीन व तेल की कीमतों पर पड़ा है। सीबीओटी सोयाबीन , सोया तेल में भारी गिरावट सोयाबीन के भाव के चलते घरेलू बाजार में 100-150 रुपए क्विंटल गिर गए है। मडियों में सोयाबीन की आवक में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कि जा रही है। डीओसी और सोया तेल के भाव टूटने से प्रोसेसिंग इकाइयों की मांग सिमित हो गई है। सूत्रों का कहना है कि अगर सरकार सोयाबीन वायदा कारोबार शुरू करता है तो ही बड़ी तेजी की संभावना बनेगी । देश की मंडियों में सोयाबीन की 5.70 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 2.75 लाख, महाराष्ट्र में 1.75 लाख, राजस्थान में 60 हजार व अन्य राज्यों में 60 हजार बोरी आवक हुई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1525, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1235 से 1240, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1210 से 1215, मुंबई सोया रिफाइंड 1245 से 1250, मुंबई पाम तेल 960, इंदौर पाम 990, राजकोट तेलिया 2400, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 1150 रुपए।
तिलहन : सरसों 6000, रायड़ा 5800 से 5900, सोयाबीन 4800 से 5435 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40500 से 42000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5400, लक्ष्मी 5425, कास्ता 5400, खंडवा 5450, रुचि 5400, धानुका 5475, एमएस नीमच 5475, पचोर 5420, प्रकाश 5450, सिवनी 5550 व एवी 5425 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1975, देवास 1975, उज्जैन 1975, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 2975 रुपए।
—-
मूंग, उड़द व दालों की कीमतों में गिरावट
इंदौर. मूंग की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। व्यापारियों के अनुसार मूंग में दाल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही है, क्योंकि मूंग दाल में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर है। प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में खरीफ मूंग की आवक अभी बराबर बन रहेगी। इसलिए मूंग की कीमतों में बड़ी तेजी की संभावना नहीं है। उड़द व दाल के कीमतों में गिरावट बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार उड़द दाल में दक्षिण भारत की मांग सामान्य की तुलना में कमजोर है, जबकि उत्पादक राज्यों की मंडियों में देसी उड़द हल्के, भारी मालों की आवक भी बराबर बनी हुई है। चना की कीमतें नरम हुई है। व्यापारियों के अनुसार चना में जहां नीचे दाम पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर है, वहीं मिलर्स भी जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रहे हैं। वैसे भी चना की कीमतों में तेजी, मंदी नेफेड की बिकवाली पर निर्भर करेगी। चना की बुआई चालू रबी में बढक़र 79.82 हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 75.80 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया पुराना 4350, चना तंजानिया नया 4550, काबुली सूडान 6150, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6300, मसूर कनाड़ा 6400, तुवर सूडान 7200, तुवर अरुषा 5700, तुवर मोजांबिक 5700, गजरी 5650, तुवर लेमन 7000 व उड़द एफएक्यू 6800 रुपए।
दलहन- चना 5050, विशाल 4700 से 4850, डंकी चना 4200 से 4500, मसूर 6200, तुवर महाराष्ट्र 7000 से 7100, कर्नाटक 7200 से 7400, निमाड़ी 6000 से 6700, मूंग बारिश का 6800 से 7300, मूंग पुराना 7000 से 7300, एवरेज 6000 से 6600, उड़द 6800 से 7000, मीडियम 5500 से 6300, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6000 से 6100, मीडियम 6200 से 6300, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल मीडियम 7650 से 7750, बोल्ड 7850 से 7950, तुवर दाल सवा नंबर 8300 से 8400, फूल 9100 से 9200, बेस्ट तुवर दाल 9600 से 10900, मूंग दाल मीडियम 8900 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, मूंग मोगर 9400 से 9500, बोल्ड 9600 से 9700, उड़द दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द मोगर 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 13500, (42-44) 13300, (44-46) 13100, (58-60) 12400 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
—–
किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर, नारियल और खोपरा गोल के भाव घटे
इंदौर. किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से किराना वस्तुओं में उठाव नहीं आ रहा है। नारियल और खोपरा गोला के भाव में कमी आई है। बाजार में शकर की 9 तथा नारियल की 3 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3640 से 3650, शकर एम सुपर 3720 से 3750, एम शकर 3825 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3500, ग्लास 4200 से 4500, लड्डू 4000, बर्फी 4300, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6110, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 6180, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 6380, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6350, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 5740 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 145 से 175, खोपरा बूरा 1950 से 3400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 520 से 523, मिनिमटर 535 से 537, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 268 से 273, ऊंझा 278 से 285, मीडियम 291 से 298, बेस्ट 305 से 310, सौंफ मोटी 160 से 175, मीडियम 185 से 200, बेस्ट 220 से 245, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 675 से 700, बेस्ट 725 से 740, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 350 से 360, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 550 से 675, बेस्ट 775 से 950, एक्सट्रा बेस्ट 1150 से 1325, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 150 से 175, मीडियम 200 से 215, बेस्ट 235 से 250, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 325, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता मोटा 1675 से 1700, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1400 से 1450, 160 भरती 1650 से 1700, 200 भरती 2100 से 2150, 250 भरती 2250 से 2300, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1480, रवा कट्टे में 1650, मैदा 1541, चना बेसन 3275 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News