सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी तेज | gold at highest level, silver also up | Patrika News

14
सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी तेज | gold at highest level, silver also up | Patrika News

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी तेज | gold at highest level, silver also up | Patrika News


इंदौरPublished: Jan 20, 2023 06:05:26 pm

इंदौर बाजार ….. 20-1-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 58500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 69400 रुपए किलो

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी तेज

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी तेज

सराफा बाजार..
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव तेज बने रहने से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें रोजना रेकॉर्ड बना रही है। सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी आ रही है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1938.60 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1927.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.89 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 57350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 67700 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 58500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 69400 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
नई ऊंटी लहसुन 111 रुपए किलो बिकी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नई ऊंटी क्वालिटी लहसुन की 40 बोरी आवक हुई, जो 11100 रुपए क्विंटल बिकी। 30 बोरी मोटी लहसुन 5000 से 7000 रुपए क्विंटल बोली गई। नई प्याज की 38 व नए आलू की 27 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 800 से 900 व राशन 1300 से 1400 रुपए क्विंटल बिका। प्याज नया 1400 से 1650, एवरेज 1000 से 1200, जूना 1000 से 1100, नई गोल्टी 500 से 700, लहसुन ऊंटी सुपर 5000 से 7000, बोल्ड 4500 से 4700, एवरेज 3000 से 3200 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
देश की मंडियों में सोयाबीन की 3.85 लाख बोरी आवक
सरसों में बिकवाली कमजोर
इंदौर. ठंड से सरसों की फसल को नुकसान और कमजोर बिकवाली से भाव स्थिर बने हुए है। तेल में पूछ परख निकने से हलकी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर से सरसों की फसल जमने की खबरे मिली है। सरकार ने संबंधित विभाग को नुकसान का आंकलन करने की निर्देश दे दिए है। उत्पादन को लेकर जानकारों की राय बंटी है जिसके चलते अभी सरसों में थोड़ी उठा पटक देखने को मिल सकती है। कुछ जानकारों के अनुसार फसल में हो रहे नुकसान से उत्पादन घटने का अनुमान लगा रहे है। वही कई जानकार अभी भी उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जाता रहे है। सोयाबीन और सोया तेल में मंदी छाई हुई है। लेवाली कमजोर रहने से सोया तेल घटकर 1220 रुपए प्रति 10 किलो रह गया है। देश की मंडियों में सोयाबीन की 3.85 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.50 लाख, महाराष्ट्र में 1.75 लाख, राजस्थान में 30 हजार व अन्य राज्यों में भी 30 हजार बोरी सोयाबीन आई। उधर विश्लेषकों ने कहा कि शीर्ष ताड़ के तेल निर्यातक इंडोनेशिया द्वारा शिपमेंट को प्रतिबंधित करने और घरेलू बायोडीजल की खपत को बढ़ावा देने के कदमों से पहले से ही तंग वैश्विक वनस्पति तेल की आपूर्ति को देखते हुए कीमतों को कुछ समर्थन मिलेगा। निवेशक चीन की मांग में सुधार की गतिए वैश्विक मंदी की घबराहट और वैश्विक खाद्य तेल उत्पादन पर संभावित एल नीनो के प्रभाव की भी निगरानी करेंगे।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1620 से 1630, मुंबई मूंगफली तेल 1625, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1220 से 1225, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1200 से 1205, मुंबई सोया रिफाइंड 1220 से ॅॅॅ1225, मुंबई पाम तेल 920, इंदौर पाम 975, राजकोट तेलिया 2550, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1140 रुपए।
तिलहन : सरसों 5800, रायड़ा 5700 से 5800, सोयाबीन 4800 से 5550 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42500 से 43500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5650, प्रेस्टीज 5600, लक्ष्मी 5600, कास्ता 5575, खंडवा 5575, रुचि 5555, धानुका 5610, एमएस नीमच 5650, प्रकाश 5575, एमएस पचोर 5585 व सिवनी 5600 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपए।
—-
आवक में कमी से मूंग व दाल के दाम बढ़े
इंदौर. मूंग की आवक कम होने के साथ लेवाली बनी रहने से इसकी कीमतों में तेजी आई है। मूंग के भाव बढऩे से दाल में बढ़त दर्ज की जा रही है। चने में लेवाली ठंडी चल रही है। बताया जा रहा है कि नई फसल की आवक शुरू होने से चने में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे है साथ ही नेफेड की बिकवाली बनी हुई है। देशी तुवर का स्टॉक लगभग समाप्त हो गया है और नई तुवर की आवक प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन सरकारी की नजर होने से तुवर में तेजी के आसार नहीं है। तुवर का आयात बढ़ रहा है, जिससे आगे तेजी नहीं बताई जा रही है। कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, किसानों ने 20 जनवरी 2023 तक रबी दलहन के तहत 164.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया है, जो 163.7 लाख हेक्टेयर से 0.26 प्रतिशत अधिक है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4450, काबुली सूडान 6100, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6150, मसूर कनाड़ा 6050, तुवर लेमन नई 7000, पुरानी 6900, तुवर अरुषा 6050, तुवर मोजांबिक 5900, गजरी 5800 व उड़द एफएक्यू 6475 रुपए।
दलहन- चना 4975 से 5025, विशाल 4650 से 4750, डंकी चना 4300 से 4500, मसूर 5900 से 5950, तुवर महाराष्ट्र 7100 से 7350, कर्नाटक 7300 से 7450, निमाड़ी 6000 से 7100, मूंग बारिश का 7000 से 8000, मूंग पुराना 7200 से 8000, एवरेज 6500 से 7000, उड़द 6800 से 7200, मीडियम 5500 से 6500, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6200 से 6300, मीडियम 6400 से 6500, बोल्ड 6600 से 6700, मसूर दाल मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, तुवर दाल सवा नंबर 8250 से 8350, फूल 9050 से 9150, बेस्ट तुवर दाल 9550 से 10850 नई तुवर दाल 11200, मूंग दाल मीडियम 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 9900, मूंग मोगर 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10900, उड़द दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द मोगर 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11700, (44-46) 11500, (58-60) 9900 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
खपत के मुकाबले आपूर्ति अधिक होने से बादाम के भाव घटे
इंदौर. किराना बाजार में मांग कमजोर रहने के साथ आवक का दबाव बना होने से बादाम के भाव में गिरावट का रुख रहा। हाजर में तरबूज मगज 415 रुपए किलो बिका। शकर में उठाव कमजोर रहा। बाजार में नारियल की 3 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3480 से 3500, शकर एम सुपर 3575 से 3600, एम शकर 3650 गुड़ भेली 2900 से 3000, कटोरा 3100 से 3200, ग्लास 4000 से 4200, लड्डू 3400, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 138 से 165, खोपरा बूरा 2025 से 3700 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 535 से 545, मिनिमटर 550 से 560, मटरदाना 575 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 300 से 325, ऊंझा 330 से 350, मीडियम 355 से 360, बेस्ट 365 से 370, सौंफ मोटी 165 से 180, मीडियम 185 से 210, बेस्ट 220 से 250, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 750 से 775, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 410 से 415, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 650 से 775, बेस्ट 875 से 1050, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1425, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 150 से 175, मीडियम 200 से 215, बेस्ट 235 से 250, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 325, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1500 से 1550, 160 भरती 1800 से 1900, 200 भरती 2200 से 2300, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145 रुपए। केसर ब्रांडेड 144, लूज में 110 ले 139 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1650, रवा कट्टे में 1740, मैदा 1680, चना बेसन 3275 से 3300 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News