सुमोना चक्रवर्ती की अब आहत हुई भावनाएं तो फूटा गुस्सा, लेकिन वजह रणवीर सिंह नहीं कोई और है

118
सुमोना चक्रवर्ती की अब आहत हुई भावनाएं तो फूटा गुस्सा, लेकिन वजह रणवीर सिंह नहीं कोई और है


सुमोना चक्रवर्ती की अब आहत हुई भावनाएं तो फूटा गुस्सा, लेकिन वजह रणवीर सिंह नहीं कोई और है

पिछले दिनों रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर तमाम खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उन फोटोज से महिलाओं की भावनाएं आहत हो गई हैं। उनके खिलाफ लोगों ने FIR तक दर्ज करवा दी। साथ ही ऐसी-ऐसी धाराएं लगाईं, जिसमें पांच साल तक जेल का भी प्रावधान है। पहले इस मामले पर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने रिएक्ट किया था और कहा था कि उनकी और महिलाओं की कोई भावनाएं आहत नहीं हुई हैं। लेकिन अब उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल शेयर कर कहा है कि उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा, आइए बताते हैं।

दरअसल शुक्रवार 29 जुलाई को विधायक के एक बेटे को 16 साल की लड़की का कथित रेप करने के आरोप के बावजूद जमानत मिल गई। यह बात जब मीडिया में आई तो लोगों का गुस्सा होना लाजमी था। सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने भी इस खबर को शेयर करते हुए लिखा- अब इसे मेरी भावनाओं को आहत किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर उस खबर को शेयर करते हुए लिखा, ‘इसने मेरी भावनाओं को ज्यादा हर्ट किया है। यब बहुत अपमानजनक है। NGO का ध्यान यहां पर फोकस होना चाहिए ना कि फोटोशूट्स पर। जामनत के लिए सिर्फ 5 हजार रुपये। पहली बात तो यह तो गैर जमानती अपराध होना चाहिए।’

Sumona Chakravarti: सुमोना चक्रवर्ती ने रणवीर सिंह की फोटोज पर मचे बवाल पर कहा- मेरी भावना को ठेस नहीं पहुंची
विधायक के बेटे को मिली रेप केस में जमानत
जिस न्यूज आर्टिकल को सुमोना ने शेयर किया है, वह मामला हैदराबाद का है। उसमें लिखा है, ’16 साल की लड़की का कथित 6 लोगों ने गैंग-रेप किया। इसमें पांच जुवेनाइल शामिल थे। इन्होंने 28 मई को लड़की को पब से अगवा किया था और इस घटना को अंजाम दिया था। इस केस का मुख्य आरोपी विधायक का बेटा है। जिसे जमानत मिल गई है और इसके बाद से ही राज्य में प्रोटेस्ट हो रहा है।’

navbharat times -TKSS New Season: ‘द कपिल शर्मा शो’ में होगी नए कलाकारों की एंट्री! इस महीने से शुरू हो सकता है नया सीजन

sumona chakravarti reaction

सुमोना चक्रवर्ती का रेप मामले में रिएक्शन।

रणवीर के फोटोशूट की कर दी सुमोना की मां ने तारीफ
बता दें कि सुमोना ने उस आर्टिकल को भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था जिसमें लिखा था ‘रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है और उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है।’ अब इस पर एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मैं भी एक महिला हूं। न तो मेरे आत्मसम्मान को चोट पहुंची है और न मेरी भावनाएं आहत हुई हैं।’ इसके अलावा सुमोना ने उस स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया था, जिसमें उनकी मां ने रणवीर सिंह की तस्वीरों की तारीफ की थी और कहा था ‘भगवान जाने कि कौन सी भावनाएं आहत हुई हैं। शायद वह और देखना चाहती हों।’ सुमोना ने कहा कि ये मेरी मां ने कहा है और वह भी एक महिला हैं।



Source link