‘सीता’ दीपिका चिखलिया कर बैठीं गलती से मिस्‍टेक, तिरंगे संग डाली फोटो पर लोगों ने दौड़ा लिया

143
‘सीता’ दीपिका चिखलिया कर बैठीं गलती से मिस्‍टेक, तिरंगे संग डाली फोटो पर लोगों ने दौड़ा लिया


‘सीता’ दीपिका चिखलिया कर बैठीं गलती से मिस्‍टेक, तिरंगे संग डाली फोटो पर लोगों ने दौड़ा लिया

‘रामायण’ फेम दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने सभी को बधाई दी लेकिन एक गलती कर दी, जिसके बाद लोगों ने उन पर मीम्स बना दिए।

 

दीपिका चिखलिया ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।

हाइलाइट्स

  • दीपिका चिखलिया ने आजादी के 75 साल सेलिब्रेट किए
  • दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की
  • दीपिका चिखलिया ने फोटो पोस्ट की लेकिन एक गलती कर दी
पूरा देश ने 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल सेलिब्रेट किए। सरकार की पहल पर अपने-अपने घर तिरंगा लहराया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अब इस रेस में ‘रामायण’ में सीताजी का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया भी नजर आईं। उन्होंने भी ट्विटर पर बड़े से तिरंगे झंडे के साथ अपनी चमचमाती फोटो शेयर की। लेकिन इस दौरान वह एक गलती कर बैठीं जिसके बाद यूजर्स ने उनको मधुमक्खी की तरह छेंक लिया। अब ऐसा क्या किया, आइए बताते हैं।

दरअसल, सरकार ने हर घर तिरंगा कैम्पेन की शुरुआत की थी। इसी वजह से सभी ने मतलब आम जनता के साथ-साथ बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी इस मुहिम को फॉलो किया और अपने घर में तिरंगा फहराया। दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने भी फोटो शेयर की। इसमें वह सफेद प्लाजो और कुर्ता पहने एक हाथ से सलाम ठोंकते हुए और दूसरे हाथ में तिरंगा पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम सभी को 75वीं स्वतंत्रता मुबारक।’

deepika chikhalia

दीपिका चिखलिया को लोगों ने दौड़ा लिया
अब इस पोस्ट में उन्होंने ये गलती की कि दीपिका ने भारत के प्रधानमंत्री ऑफिस के ट्विटर हैंडल के बजाय उन्होंने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के ऑफिस को टैग कर दिया। अब इसी के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को दौड़ा लिया। एक यूजर ने लिखा- ‘हे प्रभु, कहाँ है आप? अब तो अवतार लेना ही होगा।’ इसके बाद दूसरे ने लिखा, ‘ये सीताजी को क्या हो गया है, रावद को सलाम कर रही हैं।’ एक ने कहा- शांत हो जाओ दोस्तों, पाकिस्तान भारत का ही एक राज्य है। एक ने मजे लेते हुए पूछा- हे माते, ये आपकी कैसी माया है? इन असुरों के मंत्री को किस कारण टैगीत किया है आपने?

दीपिका चिखलिया ने कमाया था नेम-फेम
बता दें कि दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर के साल 1987 में आए धारावाहिक ‘रामायण’ से पहचान मिली थी। इसमें उन्होंने माता सीता का रोल निभाया था और पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। वहीं राम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल भी फेमस हुए थे। इस सीरियल के बाद लोगों ने इन दोनों को असल में भगवान मान लिया था। खैर, दीपिका आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में भी काम कर चुकी हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network



Source link