सीतामढ़ी में नाबालिग के साथ रेप, पुलिस ने तुरंत किया आरोपी को गिरफ्तार

16
सीतामढ़ी में नाबालिग के साथ रेप, पुलिस ने तुरंत किया आरोपी को गिरफ्तार

सीतामढ़ी में नाबालिग के साथ रेप, पुलिस ने तुरंत किया आरोपी को गिरफ्तार

सीतामढ़ी: जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं दुराचार की घटनाएं कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। समाज में बैठे दरिंदे जब भी मौका पाते है, दरिंदगी की घटना को अंजाम दे देते है। ताजा घटना नानपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की पुष्टि जिला पुलिस ने है। एसपी कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि दुराचारी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि हाल के महीनों में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

क्या है यह पूरा मामला

यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस संबंध में पीड़ित की मां ने एक युवक को आरोपित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि सोमवार की शाम करीब सात नाबालिग एक दुकान पर अंडा लाने के लिए गई थी। इसी बीच, एक शादी समारोह में आरोपित युवक आया हुआ था। उसने नाबालिग के अकेली होने का लाभ उठाया और उसे लेकर बसवारी में चला गया। फिर उसके साथ दुराचार किया। इसकी खबर मिलने पर परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह अब भी इलाजरत है। घटना की खबर पर बोखड़ा के पिकेट प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। फिर आरोपित युवक को सियारी गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसपी कार्यालय से जारी बयान में आरोपित युवक का नाम पप्पू कुमार बताया गया है। वह महेंद्र मंडल का पुत्र है।

पवन सिंह के ‘धन धुंआ हो जाई…’ पर हथियार लहरा रहा हत्या का आरोपी, पुलिस की गिरफ्त से है दूर

सुप्पी थाना क्षेत्र में भी हो चुकी है घटना

हाल में सुप्पी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुराचार किया गया था। इस मामले में थाना क्षेत्र के मोहिनी मंडल गांव के राम विनोद राय के पुत्र बजरंगी कुमार, राम लक्ष्मण राय के पुत्र गोलू कुमार व महेंद्र राय के पुत्र रामवृक्ष राय समेत तीन – चार अन्य को आरोपित किया गया था। हद तो यह कि दुराचार के बाद एक दुराचारी पीड़िता को लेकर एक रिश्तेदार के यहां चला गया था। फिर वहां नशे की हालत में कई बार दुराचार किया था। दुराचारी ने पीड़िता का फोटो भी खींच लिया था।

navbharat times -Sitamarhi News : नेपाल से मन्नत पूरी कर लौट रहा बिहार का परिवार हादसे का शिकार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बेला में हुए थे दो दुराचारी गिरफ्तार

बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में भी एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने दो दुराचारी को गिरफ्तार किया था। घटना उस समय हुआ था, जब युवती मवेशी का चारा काटने के लिए अपने खेत में गई थी। इसी दौरान तीनों युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर दुराचार किया था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News