सीएम गहलोत का कल फिर गुजरात दौरा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन | CM Gehlot going on Gujarat tour again to discuss election preparations | Patrika News

54
सीएम गहलोत का कल फिर गुजरात दौरा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन | CM Gehlot going on Gujarat tour again to discuss election preparations | Patrika News

सीएम गहलोत का कल फिर गुजरात दौरा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन | CM Gehlot going on Gujarat tour again to discuss election preparations | Patrika News

इसी बीच 17 और 18 अगस्त को गुजरात जाकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ गुजरात जाएंगे।

सीएम गहलोत और केसी वेणुगोपाल सोमवार को दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए गुजरात से रवाना होंगे। जहां पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात पहुंचने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल सहित कई अन्य नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे।

पीसीसी में होने वाली बैठक के बाद जाएंगे गुजरात
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल कल जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे गुजरात के लिए रवाना होंगे।

चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
गुजरात पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल नेताओं के साथ चुनाव प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ प्रत्याशियों की रायशुमारी के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव के साथ-साथ 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली और भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर भी वेणुगोपाल गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और उनसे अधिक से अधिक भागीदारी निभाने का भी आह्वान करेंगे।

गुजरात से दिल्ली जाने का कार्यक्रम
विश्वस्त सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल 23 अगस्त की शाम गुजरात से ही दिल्ली जाएंगे। जहां वेणुगोपाल राजस्थान और गुजरात में राष्ट्रव्यापी रैली और भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में ली गई बैठकों की जानकारी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देंगे। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 24 अगस्त को दिल्ली से जयपुर लौटेंगे।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की देखरेख में ही होंगे। चुनाव प्रबंधन के साथ-साथ तमाम तैयारियों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कंधों पर ही है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात के प्रदेश प्रभारी थे और विधानसभा चुनाव में चुनावी प्रबंधन और रणनीति का कौशल दिखा चुके हैं।

वीडियो देखेंः-सीएम गहलोत का आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरा, चुनावी तैयारियों पर पार्टी नेताओं के साथ होगा संवाद |



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News