सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलता है ये चमत्कारी पौधा, समृद्धि के लिए घर में लगा रहे हैं लोग | People put in the house for prosperity money tree | Patrika News

245
सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलता है ये चमत्कारी पौधा, समृद्धि के लिए घर में लगा रहे हैं लोग | People put in the house for prosperity money tree | Patrika News

सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलता है ये चमत्कारी पौधा, समृद्धि के लिए घर में लगा रहे हैं लोग | People put in the house for prosperity money tree | Patrika News

आज हर कोई जानता है कि मनी प्लांट को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। पर आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों के अनुभव में आया है कि सच में पैसे खींचने का काम करता है। इसे मोहिनी पौधा कहते हैं और इसे लगाने वाले कहते हैं कि घर में बहुत तेजी से धन और संपत्ति आती है। इंदौर में यह पौधा कफी महंगा मिलता है और इन दिनों इसे घर में लगाने का ट्रेंड चल रहा है।

घर-घर में लग रहा मोहिनी पौधा
शहर में अधिकतर लोग धन और संपत्ति की कामना में मोहिनी पौधे को लगा रहे हैं। माना जाता है कि यह पौधा बहुत तेजी से धन को खींचता है। इसे मनी ट्री भी कहा जाता है। इस पौधे की पत्तियां मोटी और चिकनी होती हैं जिनका रंग गहरा हरा होता है।

दक्षिण अफ्रीका से आया
इंदौर में मोहिनी प्लांट को बेचने वाले सुनील मिश्रा के मुताबिक यह दक्षिण अफ्रीका का पौधा है जो मनी ट्री के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। सही वातावरण में यह बसंत-ऋतु के आरम्भ में तारेनुमा छोटे सफेद या गुलाबी फूल आते हैं जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। शहर में मनीष की भी फूलों की दुकान है और उनका कहना है कि इस पौधे को खरीदने का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ा है।

चीन के फेंग शुई में भी है जिक्र
जिस तरह से हमारे यहां वास्तु शास्त्र होता है, वैसे ही चीन में फेंग शुई की विद्या है और इसके अनुसार एक ऐसा पौधा है, जिसे सिर्फ घर में रख देने मात्र से ही यह पैसे को अपनी ओर खींचता है। इस पौधे को ही क्रासुला कहते हैं और यह एक फैलावदार पौधा है, जिसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं, मगर हाथ लगाने से मखमली एहसास होता है। इस पौधे की पत्तियों का रंग ना तो पूरी तरह से हरा होता है और ना ही पूरी तरह से पीला। यह दोनों रंगों से मिश्रित पत्तियां हैं, मगर अन्य पौधों की पत्तियों की तरह कमजोर नहीं होतीं जो हाथ लगाते ही मुड़ या टूट जाएं।

मनी ट्री के फायदे
अब अगर धन-प्राप्ति की बात करें तो फेंगशुई के अनुसार यह पौधा अच्छी ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के पास ही दाहिनी ओर लगाएं, जहां कुछ ही दिनों में यह पौधा अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। घर में रख देने मात्र से ही यह पैसे को अपनी ओर खींचता है। इस पौधे को लगाने से पैसे के साथ-साथ घर में हर तरह की सुख-शांति भी बरकरार रहेगी। यदि आपके घर में कोई भय-बाधा है तो वो भी दूर होगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News