सानिया मिर्जा से जुड़े 5 विवाद, छोटी स्कर्ट पर फतवे से लेकर शोएब मलिक से शादी तक | Shoaib Malik wife Sania Mirza 5 controversies | Patrika News

165


सानिया मिर्जा से जुड़े 5 विवाद, छोटी स्कर्ट पर फतवे से लेकर शोएब मलिक से शादी तक | Shoaib Malik wife Sania Mirza 5 controversies | Patrika News

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में मिली हार के बाद भारत की सुपरस्टार टेनिस खिलाड़ी और शोएब मलिक (Shoaib Malik) की पत्नी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सानिया मिर्जा अपने करियर के दौरान विवादों में रही हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन्हीं विवादों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

Published: January 20, 2022 10:20:47 am

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) सुर्खियों में बनी हुई हैं। भारतीय टेनिस सुपरस्टार ने टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 साल की सानिया मिर्जा इस सीजन के अंत में संन्यास ले लेंगी। सानिया मिर्जा ने अपने शानदार खेल से ना केवल भारत का नाम रोशन किया बल्कि करोड़ों फैन भी बनाए। आज के समय में लोग सानिया मिर्जा को आदर्श के रूप में देखेते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) की पत्नी सानिया मिर्जा के लिए उनकी लाइफ का सफर इतना आसान नहीं रहा है। सानिया मिर्जा को ना चाहते हुए भी कई बार विवादों में उलझना पड़ा है।इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे सानिया मिर्जा से जुड़े 5 विवाद जो काफी चर्चा में थे।

Sania Mirza controversies

सानिया मिर्जा के खिलाफ जारी हुआ था फतवा: इंडियन टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा मुस्लिम परिवार से आती हैं। सानिया स्कर्ट पहनकर टेनिस खेलती हैं जो कि बिल्कुल सामान्य बात है। साल 2005 में करियर के शुरुआती दौर में 1 धार्मिक गुरू द्वारा उनकी छोटी स्कर्ट को लेकर फतवा जारी कर दिया गया था। लेकिन, उस दौरान सानिया ने साफ कह दिया था कि उन्हें क्या पहनना है इसका फैसला वो खुद करेंगी ना की कोई और।

skirt.jpg
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी:
सानिया मिर्जा ने साल 2010 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा से सगाई तोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली थी। चूंकि, भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में शुरू से ही तनाव रहा है ऐसे में सानिया मिर्जा के इस फैसले पर जमकर सवाल उठाए गए थे और उनका विरोध भी हुआ था। इसके अलावा शोएब मलिकी पर पहली पत्नी को धोखा देने का आरोप भी लगा था।सानिया मिर्जा की शादी उस वक्त काफी ज्यादा विवादों में रही थी।
sania_shoaib.jpg
तिरंगे के अपमान:
सानिया मिर्जा ने भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो। लेकिन, सानिया मिर्जा की लाइफ में एक पल ऐसा भी आया जब उनपर भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। सानिया मिर्जा की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें वो तिरंगे के सामने पैर फैलाए बैठी थीं।

यह भी पढ़ें

सानिया मिर्जा बोलीं-‘मेरा शरीर खराब हो रहा है’

sania_national_flag.jpg
लिएंडर पेस के साथ ना खेलने:
सानिया मिर्जा का भारतीय टेनिस दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ ना खेलने का मामला भी काफी विवादों में रहा था। सानिया मिर्जा ने टेनिस संघ की बात मानने से इनकार करते हुए लिएंडर पेस के साथ खेलने से मना कर दिया था। सानिया मिर्जा के इस फैसले के चलत काफी विवाद गरमाया था और उनका देशभर में विरोध हुआ था।

sania_and_leander.jpg
बीपीएल कार्ड में छपा था सानिया मिर्जा का फोटो:
दुनिया की सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक सानिया मिर्जा का फोटो 1 बार बीपीएल कार्ड पर छप गया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और सानिया मिर्ज़ा एक बार फिर विवादों में घिरती हुई नजर आई थीं। हालांकि, सानिया मिर्ज़ा ने इन सब विवादों पर कभी भी रिएक्ट नहीं किया और अपनी मुस्कुराहट से ही इसका जवाब दिया।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source link